फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Relationship manager of pvt bank defrauds elderly woman of Rs 2.3 crore, arrested

Odisha: कटक में बुजुर्ग महिला से ठगे गए 2.3 करोड़ रुपये, प्राइवेट बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर मामले में गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 04:21 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 01 Dec 2024 04:21 PM IST
सार

ओडिशा के कटक में एक बैंक कर्मी ने एक बुजुर्ग महिला की मदद के दौरान उसके खाते से 2.3 करोड़ गायब कर दिए। इस वारदात का खुलासा बैंक की तरफ से महिला को फोन कर दिया गया। इसके बाद अपराध शाखा की जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Relationship manager of pvt bank defrauds elderly woman of Rs 2.3 crore, arrested
पुलिस मामले की हर पहलू से कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के कटक में एक प्राइवेट बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर को एक बुजुर्ग महिला के खाते से 2.30 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने और फंड ट्रांसफर के बारे में अलर्ट न मिलने के लिए उसका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में क्राइम ब्रांच ने एक बयान में कहा कि आरोपी की पहचान खिरोद कुमार नायक के रूप में हुई है, जो एक्सिस बैंक की बादामबाड़ी शाखा में काम करता था।
विज्ञापन


हर दिन महिला के घर जाता था आरोपी
आरोपी खिरोद कुमार नायक नियमित रूप से महिला के घर जाता था और उसके मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके बैंकिंग लेनदेन में उसकी मदद करता था, क्योंकि महिला फोन के जरिए बैंकिंग सुविधाओं से परिचित नहीं थी। इसी दौरान, आरोपी ने महिला को अधिक रिटर्न पाने के लिए अपने बचत खाते में पड़े धन से एक सावधि जमा खाता खोलने के लिए राजी किया। इस सबके दौरान आरोपी ने कई बार महिला के हस्ताक्षर कराए थे।
विज्ञापन


बैंक से महिला को दी गई सूचना पर खुलासा
अपराध शाखा ने बताया कि इस वारदात तब खुलासा हुआ जब बैंक ने महिला को सूचित किया कि उसके खाते से सुमित्रा खुंटिया नाम के व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। वहीं बैंक ने यह पाया कि उसके खाते से करीब 2.3 करोड़ रुपये निकाले गए थे और उसे इस बारे में एसएमएस अलर्ट नहीं मिला क्योंकि आरोपी ने कथित तौर पर पंजीकृत मोबाइल नंबर बदल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के पास से 32 ATM, 37 चेकबुक बरामद
अपराध शाखा के बयान में कहा गया कि पीड़ित महिला ने 29 नवंबर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी खिरोद कुमार नायक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 32 एटीएम कार्ड, पांच पासबुक, 37 चेकबुक, दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और कुछ अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। इस पूरे मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा ने कहा कि यह पाया गया कि आरोपी खिरोद कुमार नायक ने बीमा पॉलिसियां खरीदने के लिए कुल राशि का एक करोड़ रुपये भी खर्च किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed