फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Relations built with India by Awami League will suffer if BNP comes to power: Bangla minister

West Bengal: 'सत्ता में आई BNP तो भारत के साथ बनाए गए संबंधों को होगा नुकसान', बोले बांग्लादेशी सूचना मंत्री

Fri, 28 Jul 2023 06:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 28 Jul 2023 06:37 PM IST
सार

West Bengal: महमूद ने पाकिस्तान पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी की मदद करके 'साजिश में लिप्त' होने का भी आरोप लगाया, जो देश में 'धार्मिक कट्टरता और अस्थिरता' को हवा देने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Relations built with India by Awami League will suffer if BNP comes to power: Bangla minister
Bangladesh Information Minister Hasan Mahmud - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसन महमूद इन दिनों भारत में हैं। शुक्रवार को अवामी लीग सरकार द्वारा भारत के साथ विकसित किए गए घनिष्ठ संबंधों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी विपक्षी बीएनपी सत्ता में आती है तो अपने बड़े पड़ोसी के साथ देश के संबंध हमेशा प्रभावित हुए हैं और अल्पसंख्यकों को अत्याचार का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

महमूद ने पाकिस्तान पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी की मदद करके 'साजिश में लिप्त' होने का भी आरोप लगाया, जो देश में 'धार्मिक कट्टरता और अस्थिरता' को हवा देने की कोशिश कर रहे हैं। राजनीतिक स्थिरता और धार्मिक सद्भाव बहाल करने के लिए बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार की सराहना करते हुए महमूद ने कहा, 'जब बीएनपी सत्ता में थी, तो धार्मिक सद्भाव प्रभावित हुआ था और कट्टरपंथी तत्वों ने देश को अस्थिर कर दिया था, समुदायों के बीच शांति को नष्ट कर दिया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

महमूद ने पीटीआई को एक साक्षात्कार में बताया, 'इसलिए, अगर अवामी लीग सत्ता में नहीं है तो फिर से ऐसा ही होगा। इसका असर भारत पर भी पड़ेगा।' यह पूछे जाने पर कि अगर बांग्लादेश में अवामी लीग सत्ता में नहीं आती है तो क्या भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध प्रभावित होंगे, उन्होंने जोर देकर कहा, 'निश्चित रूप से, ऐसा होगा। निश्चित तौर पर इसका (संबंधों पर असर) असर पड़ेगा।' बांग्लादेश में आम चुनाव इस साल के अंत में होने की संभावना है।

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि बीएनपी की राजनीति 'भारत विरोधी और हिंदू विरोधी बयानबाजी' के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने कहा, 'दूसरी ओर, चूंकि अवामी लीग एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, यह देश में राजनीतिक स्थिरता और धार्मिक सद्भाव प्रदान करती है। महमूद ने कहा कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि पाकिस्तान बीएनपी और जमात को मदद मुहैया करा रहा है।

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान जमात और बीएनपी की मदद कर रहा है। उन्होंने पिछले चुनावों में उस देश से पैसा लिया था। पाकिस्तान की एक अदालत में आईएसआई के एक पूर्व प्रमुख का इकबालिया बयान है कि उन्होंने 1991 के चुनावों से पहले बीएनपी को कुछ करोड़ टका दिए थे।' यह पूछे जाने पर कि क्या बांग्लादेश सरकार को इस साल के चुनाव के दौरान भी पाकिस्तान की 'साजिश' का डर है, महमूद ने कहा कि वे हमेशा ऐसा करने की कोशिश करते हैं क्योंकि वे बीएनपी और अवामी लीग के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, 'लेकिन हम पाकिस्तान के साथ भी अच्छे संबंध चाहते हैं। हमारे उनके साथ राजनयिक संबंध हैं।'

ढाका और बीजिंग के बीच 'बढ़ती नजदीकी' पर महमूद ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के संबंधों की तुलना किसी अन्य संबंध से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच समय की कसौटी पर खरे उतरे द्विपक्षीय संबंध 'खून से बंधे' हुए हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी विदेश नीति सभी के साथ मित्रता और किसी के साथ दुर्भावना नहीं है। इसलिए हमारे सभी देशों अमेरिका, चीन और यूरोपीय देशों के साथ संबंध हैं। लेकिन भारत के साथ संबंध अलग हैं; इसकी तुलना किसी अन्य देश से नहीं की जा सकती।

महमूद ने कहा, 'बांग्लादेश और भारत का रिश्ता खून से बंधा हुआ है। क्योंकि जब बांग्लादेश के लोगों ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी तो भारतीय सैनिकों ने भी हमारे लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों की आहुति दी। किसी अन्य देश के साथ संबंध भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को बाधित नहीं करेंगे।'
 

तीस्ता जल बंटवारा संधि पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार की मंशा बहुत सकारात्मक है। उन्होंने कहा, हम देखते हैं कि भारत सरकार एक समाधान खोजने की कोशिश कर रही है, लेकिन आपके पास आंतरिक मुद्दे हैं, और भारतीय संविधान के अनुसार, आपको राज्य सरकार की सहमति की आवश्यकता है। लेकिन हम देखते हैं कि भारत सरकार की मंशा बहुत सकारात्मक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed