फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rekha Sharma NCW Chief Appeal to Victims Women file your complaint

#MeToo: महिला आयोग की अपील, अपनी शिकायत दर्ज कराएं पीड़ित

Wed, 10 Oct 2018 04:06 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Oct 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
Rekha Sharma NCW Chief Appeal to Victims Women file your complaint
रेखा शर्मा
राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन सभी महिलाओं से शिकायत दर्ज कराने की अपील की है जिन्होंने ‘‘मी टू अभियान' के तहत अपने साथ हुई उत्पीड़न की घटनाओं को सार्वजनिक रूप से रखा है या फिर किन्हीं कारणों से चुप हैं। 
विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने यह भी कहा कि वह महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग ने अब तक ऐसी कई महिलाओं से संपर्क भी किया है। 
विज्ञापन


महिला आयोग ने एक बयान में कहा, 'यौन उत्पीड़न के जो मामले मीडिया के जरिये सामने आए हैं उनपर महिला आयोग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। हम महिलाओं के साथ होने वाले इस तरह के कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं।' रेखा शर्मा ने कहा कि अगर आप अपने साथ हुए उत्पीड़न पर चुप रहते हैं तो आप उस उत्पीड़न करने वाले को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए महिलाओं और लड़कियों के साथ अगर किसी भी तरह का उत्पीड़न हुआ है वह आगे आएं और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। 

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने 2008 में एक फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है जिसके बाद हॉलीवुड के ‘मी टू’ की तर्ज पर भारत में भी यह अभियान शुरू हुआ है। हालांकि, पाटेकर ने तनुश्री के आरोपों का खंडन किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed