फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Regional parties can not give up to BJP in 2019 Challenge

अमर उजाला पोल: क्षेत्रीय दल मिलकर 2019 में भाजपा को नहीं दे सकते चुनौती

Mon, 28 May 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 May 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Regional parties can not give up to BJP in 2019 Challenge
अमर उजाला पोल
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सभी क्षेत्रीय दलों को एक साथ मिलकर चुनाव लड़ना होगा। विजयवाड़ा में टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) के एक कार्यक्रम में चंद्रबाबू ने कहा कि 'आने वाले 2019 लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल किंगमेकर साबित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वायदों को पूरा करने में पूरी तरफ से फेल हुए हैं। मुझे यकीन है कि भाजपा वापस सत्ता में नहीं आ पाएगी।'
विज्ञापन


बता दें कि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीते दिनों कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) नेता कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में 14 दलों के नेताओं ने एक मंच पर विपक्ष की ताकत दिखाई। इसे 2019 से पहले विपक्ष की एकता की रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि विपक्ष मिलकर भाजपा को कड़ी चुनौती पेश कर सकता है। 
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या क्षेत्रीय दल मिलकर 2019 में भाजपा को चुनौती दे सकते हैं??' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 4823 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 48.64 फीसदी (2346 वोट) पाठकों ने माना कि क्षेत्रीय दल मिलकर 2019 में भाजपा को चुनौती दे सकते हैं। जबकि 51.36 फीसदी (2477) पाठकों ने माना कि क्षेत्रीय दल मिलकर 2019 में भाजपा को चुनौती नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed