फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Regarding attacks on north indians Rahul Gandhi said government should take firm action

उत्तर भारतीयों पर हमलों के संबंध में राहुल ने कहा, दृढ़ता से कार्रवाई करे सरकार

Tue, 09 Oct 2018 01:57 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Regarding attacks on north indians Rahul Gandhi said government should take firm action
राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हुए हमलों की पृष्ठभूमि में मंगलवार को केंद्र एवं गुजरात सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की और कहा कि प्रत्येक भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में कारखानों के बंद होने से बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है और इस वजह से युवाओं के बीच हताशा एवं गुस्सा बढ़ रहा है।

विज्ञापन

 

गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, 'समूचे गुजरात में खराब आर्थिक नीतियों, नोटबंदी और जीएसटी को सही ढंग से लागू नहीं करने की वजह से उद्योग तबाह हो गए हैं। नतीजा यह हुआ है कि कारखाने एवं औद्योगिक इकाइयां बंद हो गई हैं जिससे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी पैदा हो गई है।' 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, 'रोजगार सृजन की सरकार की अक्षमता के कारण युवाओं में हताशा और गुस्सा बढ़ रहा है। यही गुस्सा और हताशा पूरे गुजरात में प्रवासियों पर हिंसक हमलों में प्रकट हो रही है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ' प्रवासी कामगार हमारी आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन पर हमले भय एवं असुरक्षा का माहौल पैदा करते हैं जो कारोबार और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है।' उन्होंने कहा, 'सरकार दृढ़ता से कार्रवाई करे और शांति बहाल करने तथा हर भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह हर संभव प्रयास करे।’’ 


 

गौरतलब है कि गत 28 सितंबर को गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की एक बच्ची के साथ कथित बलात्कार के बाद छह जिलों में हिंदी भाषी लोगों पर हमलों की कई घटनाएं हुई हैं। राज्य सरकार का कहना है कि हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बलात्कार के मामले में बिहार के एक प्रवासी श्रमिक को गिरफ्तार किए जाने के बाद हिंसा की शुरुआत हुई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed