{"_id":"58f7f3584f1c1b1974473d9d","slug":"red-light-culture-should-have-been-ended-before-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले- लाल बत्ती की संस्कृति बहुत पहले खत्म हो जानी चाहिए थी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले- लाल बत्ती की संस्कृति बहुत पहले खत्म हो जानी चाहिए थी
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Thu, 20 Apr 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में वीवीआईपी कल्चर (लाल बत्ती) खत्म करने के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर भारतीय वीआईपी है और लाल बत्ती की संस्कृति बहुत पहले खत्म हो जानी चाहिए थी। मोदी ने कहा कि ऐसे प्रतीक नए भारत की भावना के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
पीएम ने ये बातें ट्वीट के जरिये एक फॉलोवर को जवाब देते हुए कहीं जिन्होंने 1 मई से इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों से लाल बत्ती हटाने के फैसले को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया था।
विज्ञापन
हटने लगीं लाल बत्ती, फैसले का स्वागत
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में तत्काल प्रभाव से सभी वीवीआईपी की कारों से लाल बत्ती हटाने का आदेश जारी कर दिया। सूबे में केंद्रीय कैबिनेट के बुधवार को हुए फैसले के कुछ घंटों के बाद ही ओडिशा सरकार ने इसे लागू कर दिया।
विज्ञापन
उधर, गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर ने अपनी कार से लाल बत्ती हटा ली है साथ ही अपने मंत्रियों को भी अपने वाहनों से इसे हटाने को कहा है। वहीं, केंद्र के फैसले के बाद राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने सबसे पहले अपनी गाड़ी की लाल बत्ती हटाई।
सीएम वसुंधरा राजे ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि हम भी तत्काल प्रभाव से इसे लागू करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने मोदी सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सूबे में जल्द ही लाल बत्ती हटाने का एलान किया जाएगा।