फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Red Fort Independence Day PM Narendra Modi to hoist flag for 11th consecutive time

लाल किले पर लगातार 11वां ध्वजारोहण: पीएम मोदी डॉ. मनमोहन सिंह को छोड़ेंगे पीछे, 18 हजार लोगों को आमंत्रण

Tue, 13 Aug 2024 06:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 13 Aug 2024 06:44 AM IST
सार

लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में कीर्तिमान पहले प्रधानमंत्री नेहरू के नाम है। इसके बाद दिवंगत इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले पर झंडा फहराया। नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार झंडा फहराया।

विज्ञापन
Red Fort Independence Day PM Narendra Modi to hoist flag for 11th consecutive time
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। ऐसा कर पीएम मोदी लगातार 10 बार तिरंगा फहराने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ेंगे। हालांकि, वह इस मामले में पंडित जवाहर लाल नेहरू से पीछे रहेंगे, जिन्होंने लगातार 17 बार लालकिले पर झंडा फहराया था।

विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू ने 17 तो इंदिरा ने 16 बार फहराया तिरंगा
लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में कीर्तिमान पहले प्रधानमंत्री नेहरू के नाम है। इसके बाद दिवंगत इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले पर झंडा फहराया। नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार झंडा फहराया। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1976 तक व 1980 से 1984 तक लगातार पांच बार और कुल 16 बार लाल किले पर झंडा फहराते हुए देश को संबोधित किया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2004 से 2013 तक लगातार दस बार झंडा फहराया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


18 हजार लोगों को आमंत्रण
लाल किला परिसर में होने वाले स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र होंगे। खास बात यह है कि इनमें से 4 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के होंगे। जाति पर मची सियासी महाभारत के बीच पीएम मोदी ने इन्हीं चार वर्गों को देश की चार जातियों में शुमार किया था।

ओलंपिक में शामिल सभी खिलाड़ी भी होंगे मेहमान समारोह में पेरिस ओलंपिक में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed