फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Records highest rainfall for July in last 10 years in Kannur of Kerala

केरल के कन्नूर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश 

Sun, 21 Jul 2019 01:28 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 21 Jul 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Records highest rainfall for July in last 10 years in Kannur of Kerala
Heavy rain

केरल के विभिन्न इलाकों में पिछले 48 घंटों से हो रही बारिश के बीच कन्नूर में पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम पूर्वानुमान बताने वाले स्काईमेट के अनुसार, कन्नूर में पिछले 10 सालों में जुलाई में इतनी ज्यादा बारिश नहीं हुई थी। यानी कि बारिश ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार से 21 घंटे में हुई बारिश के बाद शहर में 199 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो जुलाई के महीने के लिए पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 18 जुलाई, 2009 को रिकॉर्ड बारिश 180.2 मिमी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


राज्य आपदा विभाग ने केरल के कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' घोषित कर रखा है। कन्नूर में 20-21  और 23-24 जुलाई को, वायनाड में 23 जुलाई को, कोझिकोड में 20, 21 और 23 जुलाई को, मलप्पुरम में 20 और 23 जुलाई को जबकि इदुक्की में 20, 22 और 23 जुलाई को अलर्ट घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो की मौत, चार लापता, पहाड़ी इलाकों में जाने की मनाही

पीटीआई के अनुसार, भारी बारिश के बीच दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन मछुआरों समेत चार लोगों के लापता होने की खबर है। मछली पकड़ने गए एक 53 वर्षीय व्यक्ति तिरुवल्ला में मणिमाला नदी में डूब गए, जबकि कोल्लम के एक 54 वर्षीय व्यक्ति की नारियल के पेड़ पर गिरने के बाद मौत हो गई। राज्य सरकार ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा न करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed