फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Record amount of 31.73 billion dollars sent abroad from India

RBI: भारत से विदेश भेजी गई रिकॉर्ड 31.73 अरब डॉलर की रकम, यात्रा-पढ़ाई और संबंधियों की देखभाल पर ज्यादा खर्च

Thu, 23 May 2024 06:40 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 May 2024 06:40 AM IST
सार

RBI: आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 में भेजी गए 27.14 अरब डॉलर से यह करीब 17 फीसदी अधिक है। पिछले 10 साल में विदेश में भेजे जाने वाला धन लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Record amount of 31.73 billion dollars sent abroad from India
पैसा - फोटो : Istock

विस्तार

उदारीकृत धनप्रेषण योजना यानी एलआरएस के तहत वित्त वर्ष 2023-24 में भारत से 31.73 अरब डॉलर की रिकॉर्ड रकम विदेश भेजी गई है। अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में जोरदार बढ़ोतरी के कारण ऐसा हुआ है।

विज्ञापन


आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 में भेजी गए 27.14 अरब डॉलर से यह करीब 17 फीसदी अधिक है। पिछले 10 साल में विदेश में भेजे जाने वाला धन लगातार बढ़ रहा है। एचडीएफसी बैंक में प्रधान अर्थशास्त्री साक्षी गुप्ता ने कहा, विदेश भेजी जाने वाली रकम में तेजी मुख्य रूप से प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के कारण हुई है। आय बढ़ने से लोग विदेश यात्रा, विदेश में शिक्षा सहित अन्य चीजों पर जमकर खर्च कर रहे हैं। पिछले वित्त वर्ष में अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर खर्च बढ़कर 17 अरब डॉलर हो गया। उसके पहले के साल में यह 13.66 अरब डॉलर था। नजदीकी संबंधियों के देखभाल व विदेश में शिक्षा पर क्रमशः 4.61 अरब डॉलर और 3.58 अरब डॉलर खर्च किया गया। 
विज्ञापन


एनआरआई जमा 8 साल के शीर्ष पर
प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) की ओर से जमा किए जाने वाले धन की आवक वित्त वर्ष 2023-24 में 63.55 फीसदी बढ़कर 14.7 अरब डॉलर हो गई है। 2022-23 में 8.98 अरब डॉलर थी। इसके पहले का सबसे ऊंचा स्तर वित्त वर्ष 2015-16 में 15.97 अरब डॉलर का था। सबसे ज्यादा धन विदेशी मुद्रा प्रवासी खातों में आया है। इन खातों में 6.37 अरब डॉलर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed