फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Record 31 Indian varsities in top world university rankings

दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के 31 विश्वविद्यालय

Fri, 23 Sep 2016 05:46 AM IST
एजेंसी/ लंदन
एजेंसी/ लंदन Updated Fri, 23 Sep 2016 05:46 AM IST
विज्ञापन
Record 31 Indian varsities in top world university rankings

भारत ने उच्च शिक्षा में अपनी स्थिति सुधारी है। इस बार भारत के 31 विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे अच्छे विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल किए गए हैं। नई सूची में ऑक्सफोर्ड यूनविर्सिटी टॉप पर है। टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2016-17 बुधवार को लंदन में जारी की गई। इसके मुताबिक भारतीय विश्वविद्यालय में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी),बंगलूरू शीर्ष पर है।

विज्ञापन


यह पिछली बार की अपनी रैंकिंग से 50 पायदान ऊपर पहुंचा है। शीर्ष 400 विश्वविद्यालयों में सिर्फ दो भारतीय विश्वविद्यालय ही हैं। आईआईएससी की जगह 201 से 250 पायदान के ग्रुप में है जबकि आईआईटी मुंबई ने 351 से 400 की रैंकिंग के बीच जगह बनाई है। शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों की सूची में कोई भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं है। सूची में अन्य भारतीय विश्वविद्यालयों में आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर, आईआईटी चेन्नई, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी रूड़की ने जगह बनाई है।
विज्ञापन


हालांकि ये विश्वविद्यालय 501 से लेकर 600 के रैंकिंग में शामिल हैं। जिन अन्य विश्वविद्यालयों में सूची में जगह बनाई है उनमें शामिल हैं- जादवपुर यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पिलानी, कोलकाता यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, आईआईटी गुवाहाटी, एनआईटी राउरकेला, पंजाब यूनिवर्सिटी, सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, तेजपुर यूनिवर्सिटी, आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, अमृता यूनिवर्सिटी, आंध्र यूनिवर्सिटी, कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ  साइंस एंड टेक्नोलॉजी, महाराजा सयाजी राव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, मणिपाल यूनिवर्सिटी, उस्मानिया यूनिवर्सिटी, शास्त्र यूनिवर्सिटी, सत्यभामा यूनिवर्सिटी, एमआरएम यूनिवर्सिटी, वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed