फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Recommendation of Collegium to send Justice Sudhanshu Dhulia and Justice B Pardiwala to Supreme Court

नियुक्ति: न्यायमूर्ति सुधांशु धुलिया और न्यायमूर्ति बी परदीवाला की होगी पदोन्नति, उच्चतम न्यायालय भेजने की कॉलेजियम की सिफारिश

Thu, 05 May 2022 10:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 05 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of Collegium to send Justice Sudhanshu Dhulia and Justice B Pardiwala to Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धुलिया और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जमशेद बी. परदीवाला को पदोन्नत कर शीर्ष अदालत भेजने की सिफारिश की है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति धुलिया उत्तराखंड उच्च न्यायालय के दूसरे न्यायाधीश होंगे, जिन्हें पदोन्नत करके शीर्ष अदालत भेजा जाएगा, जबकि न्यायमूर्ति परदीवाला पारसी समुदाय से सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचने वाले चौथे न्यायाधीश होंगे।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि अगर केंद्र ने सिफारिश को स्वीकार कर लिया तो न्यायमूर्ति पारदीवाला दो साल से अधिक समय के लिए सीजेआई बन जाएंगे। न्यायमूर्ति पारदीवाला शीर्ष अदालत की पीठ को सुशोभित करने वाले पारसी समुदाय के चौथे और अल्पसंख्यक समुदाय के पहले उच्च न्यायालय के न्यायाधीश होंगे, जिन्हें न्यायमूर्ति एस अब्दुल नज़ीर के बाद पिछले पांच वर्षों में पदोन्नत किया गया है। गौरतलब है कि सीजेआई एन वी रमना इस साल 26 अगस्त को रिटायर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस अगस्त 1960 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के सुदूर गांव मदनपुर में जन्मे न्यायमूर्ति धुलिया ने 1986 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय से, जबकि 12 अगस्त 1965 को मुंबई में जन्मे न्यायमूर्ति परदीवाला ने 1990 में गुजरात उच्च न्यायालय से वकालत शुरू की थी। न्यायमूर्ति धुलिया राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया के भाई हैं और उनका कार्यकाल तीन साल से थोड़ा अधिक का होगा।


उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश एन वी रमना के अलावा न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित, न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर, न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed