{"_id":"5af07ca24f1c1bb56a8b82c1","slug":"rebellion-on-the-members-of-the-rajya-sabha-committee-constituted","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में हंगामा करने वाले सदस्यों पर कसेगी लगाम, समिति गठित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्यसभा में हंगामा करने वाले सदस्यों पर कसेगी लगाम, समिति गठित
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 May 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha Naidu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा के महासचिव देश दीपक वर्मा ने सोमवार को कहा कि उच्च सदन के नियमों पर फिर से विचार करने को एक समिति का गठन किया गया है। राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने सदन के स्थगन को कम करने और उत्पादकता में वृद्धि के लिए दो सदस्यीय समिति के गठन का निर्देश दिया। वर्मा ने कहा कि लोकसभा की तरह, सदन में आसन के पास आकर बार-बार हंगामा करने वाले सदस्यों के स्वत: निलंबन का प्रावधान फिलहाल राज्यसभा में नहीं है।
यह समिति हंगामा करने वालों के स्वत: निलंबन के लिए राज्यसभा के नियमों में बदलाव करेगी। वर्मा ने यह भी कहा कि विशेषाधिकार आदेश और नियमों के निलंबन से संबंधित राज्यसभा के कुछ नियम अपर्याप्त प्रतीत होते हैं और बहुत विशिष्ट नहीं हैं। इसलिए नायडू ने राज्यसभा के पूर्व महासचिव वीके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति गठित की है। समिति के अन्य सदस्य पूर्व विधि सचिव आरएस धलेता हैं।