जल्द आपके हाथ में आएगा 200 रुपये का नोट, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दिया ग्रीन सिग्नल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कुछ हफ्तों पहले ही इसकी छपाई के ऑर्डर दिए हैं। इन नोटों की छपाई सरकार की देखरेख में की जा रही है। यह कदम ट्रांजैक्शंस को आसान बनाने के लिए उठाया गया है। इसके साथ ही नोट के सिक्युरिटी फीचर्स की टेस्टिंग भी की जा रही है। इस 200 रुपये के नोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Its official: RBI to soon unveil new Rs. 200 notes, printing order placed
Read @ANI_news story -> https://t.co/Ta1uAKukGX pic.twitter.com/BCueCGEFtyविज्ञापन विज्ञापन— ANI Digital (@ani_digital) 4 July 2017
बता दें कि एसबीआई की चीफ ने बताया था कि '200 रुपए के नोटों के मार्केट में आ जाने से लेन-देन में आसानी होगी।' पिछले साल 8 नवंबर को सरकार ने नोटबंदी की घोषणा की थी। सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोटों की मान्यता को खत्म कर 500 और 2 हजार के नए नोटों को प्रचलन में लाया गया था। हालांकि अभी आरबीआई की तरफ से 200 रुपए के नए नोटों के बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।