{"_id":"57ab9c624f1c1b2c45ee4ac9","slug":"rbi-governor-raghuram-rajan-wanted-to-complete-the-second-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा टर्म पूरा करना चाहते थे राजन, सरकार ने नहीं दिया साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दूसरा टर्म पूरा करना चाहते थे राजन, सरकार ने नहीं दिया साथ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Aug 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि वह बैंकों की बैलेंस शीट की सफाई के अधूरे काम को पूरा करने के लिए रुकना चाहते थे लेकिन अब वह जाते हुए भी खुश हैं। उन्होंने खुद पर हुए राजनीतिक हमलों को घटिया बताया।
विज्ञापन
राजन ने जून में फैसला किया था कि वह अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद दूसरे टर्म की मांग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत की प्रक्रिया उस स्तर पर नहीं पहुंची, जहां वह पद पर रहने के लिए सहमत हो सकें।
विज्ञापन
आगे कहा कि हालांकि वह सरकार में दोबारा नियुक्त किए जाने या भविष्य के करियर को लेकर कभी चिंतित नहीं हुए और उन्होंने वही किया जो देश के हित में था। उन्होंने कहा कि उन पर हाल ही में हुए कुछ हमले घटिया थे। लेकिन उन्होंने इन हमलों पर ध्यान नहीं दिया। यह बातें आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कही।
विज्ञापन