फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBI Governor Raghuram Rajan said on panama list

पनामा सूची: राजन बोले खातों की होगी जांच

Tue, 05 Apr 2016 11:01 PM IST
एजेंसी / मुंबई
एजेंसी / मुंबई Updated Tue, 05 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
RBI Governor Raghuram Rajan said on panama list
रघुराम

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन ने मंगलवार को कहा कि विदेश में खाते रखने के उचित कारण भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पनामा दस्तावेजों की सूची में शामिल भारतीयों के ऐसे निवेश की वैधता की जांच विभिन्न एजेंसियों का दल करेगा।

विज्ञापन


सोमवार को सरकार द्वारा सूची की जांच के लिए घोषित विभिन्न एजेंसियों में आरबीआई भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि पनामा दस्तावेज की सूची में लगभग 500 भारतीय सेलेब्रिटी और उद्योगपति शामिल हैं।
विज्ञापन


2016-17 की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करने के बाद राजन ने कहा, ‘हम जांच टीम का हिस्सा हैं और इस मामले को देखने जा रहे हैं। यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि विदेश में खाते होने की उचित वजहें हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलआरएस स्कीम आपको पैसे बाहर ले जाने की अनुमति देती है। हालांकि, अभी यह देखा जाना है कि क्या वैध है और क्या अवैध। यह जांच की प्रक्रिया है जो होगी।’

उदारीकृत रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के तहत सभी निवासी भारतीय (अवयस्क सहित) को एक वित्त वर्ष के दौरान ढाई लाख डॉलर किसी भी स्वीकृत चालू या पूंजीगत खाते या दोनों में भेजने की अनुमति है।


वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे इस मसले पर चर्चा की थी और उनकी सलाह पर विभिन्न एजेंसियों की जांच टीम बनाई गई है। इस जांच टीम में सीबीडीटी, आरबीआई और एफआईयू के अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed