{"_id":"5c2bd79fbdec22357e6cb5d0","slug":"rbi-declared-new-rules-and-regulations-for-msme-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई ने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम सेक्टर को दिया नए साल का तोहफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरबीआई ने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम सेक्टर को दिया नए साल का तोहफा
Wed, 02 Jan 2019 02:41 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सेक्टर को भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को नए साल का तोहफा दिया है। आरबीआई ने एमएसएमई सेक्टर के फंसे कर्ज के एकबारगी पुनर्गठन की छूट देते हुए मंगलवार को इसके लिए नए नियम जारी कर दिए।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरबीआई ने एमएसएमई के फंसे कर्ज की एकबारगी पुनर्गठन किए जाने की अनुमति दे दी है। इसके अनुसार, एमएसएमई के ऐसे कर्ज जिनकी किस्तों की अदायगी रुक गई है, लेकिन वे एक जनवरी 2019 को मानक कर्ज श्रेणी में हैं, उनका एकबारगी पुनर्गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
आरबीआई ने कहा है कि किसी कर्जदार इकाई के लिए इस छूट का पात्र होने के लिए जरूरी है कि उस पर 1 जनवरी, 2019 को बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की गैर-कोष आधारित सुविधा सहित कुल उधार 25 करोड़ रुपये से अधिक न हो। इस योजना के तहत ऋणों का पुनर्गठन 31 मार्च, 2020 तक लागू किया जा सकता है। रिजर्व बैंक ने छोटे उद्योगों के ऋण पुनर्गठन की एकबारगी छूट दी है।
विज्ञापन