फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rbi comes in tension with yogi government this decision

योगी के इस फैसले से RBI आया टेंशन में, लिया ये बड़ा फैसला

Thu, 06 Apr 2017 04:15 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Thu, 06 Apr 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
rbi comes in tension with yogi government this decision
सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफी के ऐलान से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया टेंशन में आ गया है। गौरतलब है कि यूपी में योगी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक के बाद एक लाख रुपये तक का कर्ज लिए किसानों का कर्ज माफ कर दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद देश के अन्य राज्यों में भी किसानों के कर्ज माफी की मांग शुरू हो गई है। सरकार के इस फैसले से आरबीआई घबरा गया है और उसने रेपो रेट में बदलाव नहीं करने को इसे बड़ा कारण बताया है। 
विज्ञापन


योगी ने किया था 36 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ

योगी सरकार ने यूपी के किसानों का जो कर्ज माफ किया था वो करीब 36.359 करोड़ रुपये का है। सरकार के फैसले से जहां प्रदेश के किसान खुश हैं, वहीं आरबीआई के गर्वनर उर्जित पटेल इससे खुश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस तरह के फैसले लेने से कर्ज की अदायगी करने वाले लोग खुश नहीं होते हैं और इससे क्रेडिट अनुशासन बिगड़ता है। इससे बैंकों की तरलता पर भी असर पड़ता है। पटेल ने कहा कि इससे बैंक आगे कर्ज देने से बचेंगे। 

बढ़ सकती है महंगाई

rbi comes in tension with yogi government this decision
उर्जित पटेल
पटेल ने कहा कि कर्ज माफी से बैंकों के पास पूंजी नहीं बचती है, जिससे वो आगे किसी अन्य जरुरतमंद को कर्ज दे सकें। इससे महंगाई के बढ़ने की भी आशंका रहती है, क्योंकि जब मार्केट में पैसा नहीं होगा तो लोग उससे कच्चा माल कैसे खरीदेंगे।

अभी पूरे देश में बैंकों का 86 हजार करोड़ से अधिक रुपया केवल खेती में कर्ज के तौर पर फंसा हुआ है, जिसे वापस लेना बैंकों के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है। अगर कर्ज लेने वाले व्यक्ति आगे भी ऐसे ही सोचता रहा कि कर्ज ले लो और चुकाना नहीं पड़ेगा, तो वो बैंकों से और कर्ज लेगा, जिससे बैंकों पर काफी दबाव बना रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed