{"_id":"5ffccb881320a83a4a383f2a","slug":"rbi-cancels-license-of-vasantdada-nagari-sahakari-bank-and-osmanabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: आरबीआई ने वसंतदादा नगरी सहकारी बैंक और उस्मानाबाद का लाइसेंस किया रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: आरबीआई ने वसंतदादा नगरी सहकारी बैंक और उस्मानाबाद का लाइसेंस किया रद्द
Tue, 12 Jan 2021 03:34 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 12 Jan 2021 03:34 AM IST
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीआई ने सोमवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र में उस्मानाबाद के वसंतदादा नगरी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है क्योंकि बैंक अपनी मौजूदा स्थिति में जमाकर्ताओं का पैसा चुकाने में असमर्थ है।
विज्ञापन
लाइसेंस रद्द होने और दिवालिया कार्यवाही शुरू होने के साथ ही वसंतदादा नगरी सहकारी बैंक के जमाकर्ताओं को भुगतान की प्रक्रिया अमल में आ जाएगी। आरबीआई ने कहा कि हर जमाकर्ता डिपॉजिट इंश्योरेंस और क्रेडिट गारंटी कारपोरेशन (डीआईसीजीसी) से अपने जमा राशि का 5,00,000 रुपये तक की निकासी का हकदार है।
विज्ञापन
बैंक के 99 फीसदी से अधिक जमाकर्ताओं को डीआईसीजीसी से अपनी जमा राशि का पूर्ण भुगतान मिलेगा। लाइसेंस रद्द होने के चलते बैंक अब बैंकिंग कारोबार नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन