राहुल को भाजपा का जवाब- चीन जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ट्विटर पर नहीं पूछे जाते सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कांग्रेस की ओर से भारत-चीन सीमा विवाद पर लगातार पूछे जा रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अर्थ नीति और सामरिक नीति को कितना समझते हैं, इसपर बहस होनी चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि चीन जैसे अतंरराष्ट्रीय मुद्दे पर ट्विटर पर सवाल नहीं पूछे जाते हैं।
रविशंकर ने कहा, 'राहुल गांधी में इतनी समझदारी तो होनी चाहिए कि चीन जैसे अतंरराष्ट्रीय मुद्दे को लेकर ट्विटर पर सवाल नहीं पूछे जाते हैं। ये वही व्यक्ति हैं जिन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक के सबूत मांगे थे। उरी हमले पर सवाल उठाया था। अब चीन पर सवाल कर रहे हैं। अगर चीन की कहानियां आएंगी तो कांग्रेस ने कैसे मामले को संभाला था, वो भी सामने आ जाएंगी।'
Rahul Gandhi should know that on international matters, like China, questions should not be asked on Twitter. He is the same man who asked for evidence after Balakot airstrikes and 2016 Uri attack: Union Minister Ravi Shankar Prasad pic.twitter.com/sxF4VOh9GK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 10, 2020
यह भी पढ़ें- भारत चाहता है कि एलएसी पर मौजूद 10 हजार सैनिकों को पीछे हटाए चीन...आज फिर बातचीत शुरू
इससे पहले लद्दाख से भाजपा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने राहुल गांधी को जवाब दिया था। भाजपा सांसद ने ट्वीट में दावा किया कि चीन ने कांग्रेस कार्यकाल में भारतीय जमीन पर कब्जा किया था। बता दें कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा था कि क्या चीन ने लद्दाख में भारतीय जमीन पर कब्जा किया है।
जमयांग ने ट्वीट कर कहा कि हां, चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में। सांसद का कहना है कि उम्मीद है राहुल और कांग्रेस तथ्यों के आधार पर मेरे जवाब से संतुष्ट होंगे। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि वे फिर से गुमराह करने की कोशिश नहीं करेंगे।
समझदार व्यक्ति नहीं देते ऐसे बयान
सेनानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आरएन सिंह ने राहुल गांधी के सवालों को लेकर कहा, ‘उन्हें ऐसे सवाल नहीं करने चाहिए कि सरकार क्या कर रही है क्योंकि ये चीजें गुप्त हैं और इन्हें उजागर नहीं किया जा सकता है। उन्हें सरकार का समर्थन करना चाहिए था। एक समझदार व्यक्ति इस तरह का बयान कभी नहीं दे सकता।’