{"_id":"5fd2fb528ebc3e3eb3677016","slug":"raut-on-pawar-taking-over-as-upa-chairperson-says-congress-is-weak-now-so-opposition-needs-to-come-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस इस वक्त कमजोर है ऐसे में विपक्ष को साथ आना चाहिए: संजय राउत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस इस वक्त कमजोर है ऐसे में विपक्ष को साथ आना चाहिए: संजय राउत
Fri, 11 Dec 2020 10:26 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के यूपीए अध्यक्ष बनने की अटकलों के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राउत का कहना है कि कांग्रेस इस वक्त कमजोर है ऐसे में विपक्ष को साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पवार यूपीए के अध्यक्ष बनते हैं तो हमें खुशी होगी।
विज्ञापन
शिवसेना नेता राउत ने शुक्रवार को कहा, 'हमें इस बात से खुशी ही होगी कि शरद पवार यूपीए के चेयरमैन बनें तो। लेकिन हमने सुना है कि उन्होंने खुद ही इससे मना कर दिया है। हम उनका समर्थन करेंगे अगर ऐसा प्रोपोजल आधिकारिक तौर पर सामने आता है तो। कांग्रेस इस वक्त कमजोर है ऐसे में विपक्ष को साथ आना चाहिए।'
विज्ञापन
We'll be happy if Pawar sir becomes UPA chairman. But I've heard that he's personally refused it. We will support him if such a proposal comes to the fore officially. Congress is weak now so the opposition needs to come together & strengthen the UPA: Sanjay Raut, Shiv Sena leader pic.twitter.com/3NNHEjCmPu
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 11, 2020
इससे पहले गुरुवार को राउत ने यूपीए अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी की जगह पवार को लाने की मीडिया में लगाई जा रही अटकलों के जवाब में कहा था, 'राजनीति में कुछ भी हो सकता है। आप नहीं जानते कि आगे क्या होगा। पवार में देश का नेतृत्व करने के सारे गुण हैं, उनके पास बहुत अनुभव है, उन्हें देश के मुद्दों का ज्ञान है और वह जनता की नब्ज जानते हैं।'
हालांकि पवार के यूपीए अध्यक्ष बनने की अटकलों को एनसीपी ने बयान जारी कर खारिज कर दिया था। एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा था कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यूपीए के सहयोगियों के साथ इस संदर्भ में कोई चर्चा नहीं हुई है। तपासे ने कहा कि ऐसा लगता है कि मीडिया में चल रही इस तरह की खबरों को जानबूझ कर फैलाया गया है ताकि लोगों का ध्यान किसान आंदोलन से हटाया जा सके।