फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raut hugs mother, touches feet before going to ED custody, see video

Sanjay Raut Arrest: राउत ने शिवसैनिकों के अयोध्या दौरे के लिए रखे थे 11 लाख, बंडल पर लिखा था शिंदे का नाम!

Mon, 01 Aug 2022 10:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Aug 2022 10:47 AM IST
सार

मुंबई के पात्रा चॉल जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है। पात्रा चॉल घोटाले की गवाह स्वप्ना पाटकर की शिकायात पर उनके खिलाफ धमकाने का भी मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Raut hugs mother, touches feet before going to ED custody, see video
Sanjay Raut in ED custody - फोटो : ANI

विस्तार

ईडी द्वारा गिरफ्तार संजय राउत के घर मिले 11.50 लाख रुपये को लेकर उनके भाई सुनील रावत ने बड़ा दावा किया है। सुनील ने कहा कि ये राशि शिवसैनिकों के अयोध्या दौरे के लिए रखी गई थी। नोटों के बंडल पर एकनाथ शिंदे भी लिखा था।

विज्ञापन


मुंबई के पात्रा चॉल जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कल 16 घंटे की पूछताछ के बाद राउत को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज कोर्ट में पेश कर प्रवर्तन निदेशालय रिमांड मांग सकता है। इस बीच इस घोटाले, उनसे पूछताछ, गवाह को धमकी, उनकी हिरासत को लेकर कई खबरें मीडिया में छा रही हैं। 
विज्ञापन


इस बीच,  शिवसेना विधायक सुनील राउत ने दावा किया कि ईडी को जो राशि मिली है, वह शिवसैनिकों के अयोध्या दौरे के लिए थी। नोटों के बंडल पर 'एकनाथ शिंदे अयोध्या टूर' भी लिखा था।सुनील राउत ने यह भी दावा किया कि ये फर्जी मामला है। ईडी को इस घोटाले में राउत को फंसाने के कोई सबूत नहीं मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना व उद्धव ठाकरे हमारे साथ : सुनील राउत
सुनील राउत ने सोमवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना राउत परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुंबई के विक्रोली से शिवसेना विधायक सुनील राउत ने कहा, 'शिवसेना और उद्धव जी हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं। गिरफ्तारी के खिलाफ हमारी कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है।'

संजय राउत ने मां के चरण छुकर आशीर्वाद लिया
राउत ने रविवार को ईडी के अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया। मां ने एक योद्धा की तरह उनकी आरती उतारी तो राउत ने उनके चरण छुए। वे मां व पत्नी दोनों के गले लगे और इसके बाद ही ईडी की हिरासत में गए। उन्होंने खुद इसका वीडियो साझा किया है। वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पहले मां उनकी आरती उतारती है। फिर वे पूरा झुककर उनके चरण स्पर्श करते हैं और गले लगते हैं। इस बीच, वे मां के साथ पत्नी के भी गले लगते हैं। 


देखें हिरासत में लेने के पूर्व का वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed