{"_id":"6707344234c6c5808107637e","slug":"ratan-tata-last-social-media-post-thank-you-for-thinking-of-me-latest-news-update-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratan Tata Last Post: 'मेरी फिक्र करने के लिए धन्यवाद', रतन टाटा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, जानिए क्या कहा था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ratan Tata Last Post: 'मेरी फिक्र करने के लिए धन्यवाद', रतन टाटा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, जानिए क्या कहा था
Thu, 10 Oct 2024 07:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:26 AM IST
सार
कुछ खबरों में दावा किया गया था कि रक्तचाप में गिरावट के बाद सोमवार की सुबह टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। इसे लेकर उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया, जिसमें टाटा ने कहा, 'मुझे अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों की जानकारी है और मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं।'
विज्ञापन
Ratan Tata
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा ने दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
टाटा परिवार ने क्या कहा?
टाटा के परिवार ने एक बयान में कहा, 'हम, उनके भाई, बहन और परिवार, उन सभी लोगों से मिले प्यार और सम्मान से सांत्वना और सुकून पाते हैं, जो उनका सम्मान करते थे। हालांकि, अब रतन टाटा व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
एन. चंद्रशेखरन ने क्या कहा?
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने रतन टाटा को अपना मित्र और मार्गदर्शक बताया। चंद्रशेखरन ने कहा, हम रतन नवल टाटा को गहरे दुख के साथ विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है।'
रतन टाटा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट
उनके निधन के बाद उनका वह आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में हैं, जो उन्होंने बीते सोमवार को किया था। इसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों का खंडन किया था और कहा था कि वह बिल्कुल ठीक हैं। रतन टाटा ने कहा था, 'ये दावे निराधार हैं। मैं उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अभी चिकित्सकीय जांच करा रहा हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं सहीं हूं। गलत जानकारी फैलाने से बचें।'
इस वजह से किया गया पोस्ट
दरअसल, कुछ खबरों में दावा किया गया था कि रक्तचाप में गिरावट के बाद सोमवार की सुबह टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। इसे लेकर उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया, जिसमें टाटा ने कहा, 'मुझे अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों की जानकारी है और मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं।'