फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ratan Tata brought reforms to Tata Group's working ethos while following all rules: Amit Shah

Ratan Tata: 'रतन टाटा ने नियमों का पालन करते हुए टाटा समूह की कार्यशैली सुधारी', अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 10 Oct 2024 03:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Oct 2024 03:27 PM IST
सार

रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में एक दिवसीय शोक की घोषणा की है।

विज्ञापन
Ratan Tata brought reforms to Tata Group's working ethos while following all rules: Amit Shah
Amit Shah - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्योगपति रतन टाटा को गुरुवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने सभी नियमों का पालन करते हुए टाटा समूह की कार्यशैली में सुधार किया। अमित शाह दिल्ली स्थित 'पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' के वार्षिक सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ट्रस्ट ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और कैंसर देखभाल जैसे विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। टाटा की विरासत आने वाले वर्षों में सभी व्यापारियों लिए प्रेरणा बनी रहेगी। वह सभी व्यवसायियों के लिए एक आदर्श बने रहेंगे।

विज्ञापन


मुंबई में उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए
गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। उन्होंने भारत सरकार की ओर से टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। गृह मंत्री उद्योगपति के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई इसलिए पहुंचे, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस में हैं।
विज्ञापन


'अध्ययन और काफी धैर्य के बाद रतन टाटा ने सभी कंपनियों में बदलाव किया'
इससे पहले दिल्ली में उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित उद्योगपति ने प्रमुख भारतीय व्यापार समूह के प्रमुख का पद उस समय संभाला, जब टाटा कंपनियों को बदलाव की जरूरत थी। बहुत अध्ययन और काफी धैर्य के बाद रतन टाटा ने सभी कंपनियों में बदलाव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ratan Tata brought reforms to Tata Group's working ethos while following all rules: Amit Shah
Amit Shah - फोटो : PTI

'टाटा की प्रतिबद्धता के कारण लाखों सपने साकार हुए'
उन्होंने कहा, 'टाटा समूह के अध्यक्ष के तौर पर रतन टाटा इसकी कार्यप्रणाली में सुधार लाए। उन्होंने सभी नियमों और विनियमों का पालन करते हुए इसे एक मजबूत औद्योगिक समूह के रूप में विकसित होने में मदद की। रतन टाटा ने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया। जब भी मैं उनसे मिलता था, तो भारत और यहां के लोगों की बेहतरी के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने हमेशा मुझे हैरान किया। देश और नागरिकों के कल्याण के प्रति रतन टाटा की प्रतिबद्धता के कारण लाखों सपने साकार हुए।'

86 वर्ष की आयु में निधन
बता दें कि रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में एक दिवसीय शोक की घोषणा की है। टाटा का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वाइंट स्थित ‘राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र’ (एनसीपीए) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed