फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rashtrapati Bhavan clarifies, Sharad Pawar was invited in VVIP section in swearing in ceremony of PM

राष्ट्रपति भवन ने बताया, पीएम के शपथ ग्रहण में वीवीआईपी सेक्शन में आमंत्रित थे शरद पवार

Wed, 05 Jun 2019 06:35 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 05 Jun 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Rashtrapati Bhavan clarifies, Sharad Pawar was invited in VVIP section in swearing in ceremony of PM
शरद पवार (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरद पवार को पांचवी पंक्ति में सीट दिए जाने के चलते समारोह में न आने के विवाद के बाद राष्ट्रपति भवन ने स्पष्ट किया है कि पवार को वीवीआईपी भाग में आमंत्रित किया गया था, जहां सर्वाधिक वरिष्ठ लोगों को बैठाया गया था। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रेस सचिव अशोक मलिक ने ट्वीट कर कहा कि शरद पवार की सीट वीवीआईपी सेक्शन में पहली पंक्ति में थी। मलिक ने लिखा, '30 मार्च को हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शरद पवार को 'वी सेक्शन' में आमंत्रित किया गया था, जहां सर्वाधिक वरिष्ठ मेहमान बैठे थे। 'वी' में भी पहली पंक्ति में उनकी सीट थी। शायद उनके कार्यालय में कोई वी को (वीवीआईपी) या रोमन अंक समझने में भ्रमित हो गया होगा।'
विज्ञापन




मलिक ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यह स्पष्टीकरण तब जारी किया गया जब राष्ट्रपति कार्यालय को विरोधाभासी मीडिया रिपोर्ट और सवाल मिले। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवार की पार्टी सीट आवंटन प्रोटोकॉल के विपरीत होने से नाराज थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने 30 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दूसरे कार्यकाल की शपथ ली थी। BIMSTEC राष्ट्रों के नेताओं के साथ कई विदेशी मेहमानों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed