{"_id":"5ad4c7db4f1c1b9b098b4de1","slug":"rape-of-5-year-old-girl-in-telangana-two-minor-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ, उन्नाव और सूरत के बाद अब तेलंगाना में 5 साल की बच्ची का रेप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कठुआ, उन्नाव और सूरत के बाद अब तेलंगाना में 5 साल की बच्ची का रेप
एजेंसी, वरंगल (तेलंगाना)
Updated Mon, 16 Apr 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची से गैंगरेप और उसकी हत्या पर देशभर में फैले आक्रोश के बीच तेलंगाना से भी एक वीभत्स घटना सामने आई है। दो नाबालिगों ने लगभग एक महीने पहले एक पांच वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया था। दोनों आरोपियों को सोमवार को हनमकोंडा से हिरासत में ले लिया गया।
वरंगल सिटी के पुलिस आयुक्त विश्वनाथ रविंद्र ने कहा कि दोनों नाबालिग लड़के बच्ची के रिश्तेदार हैं। उन्हें बच्ची की मां की शिकायत पर हिरासत में लिया गया है। शिकायत के अनुसार, एक महीने पहले दोनों लड़कों ने बच्ची के साथ बलात्कार किया था। मां को इसका पता तब चला जब नहलाने के दौरान बच्ची के गुप्तांग में उन्हें चोट के निशान मिले। वह बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास गईं। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का बलात्कार किया गया है।
रविंद्र ने बताया कि लड़कों ने बच्ची को धमकी दी थी कि वह इस घटना के बारे में किसी से कुछ ना कहे। बता दें कि कठुआ के साथ इस समय देश में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भी हुए एक गैंगरेप पर आक्रोश फैला है। इस घटना में बलात्कार का आरोप भाजपा के एक विधायक पर है।