फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rape of 5-year-old girl in Telangana Two minor detained

कठुआ, उन्नाव और सूरत के बाद अब तेलंगाना में 5 साल की बच्ची का रेप

Mon, 16 Apr 2018 09:27 PM IST
एजेंसी, वरंगल (तेलंगाना)
एजेंसी, वरंगल (तेलंगाना) Updated Mon, 16 Apr 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
Rape of 5-year-old girl in Telangana Two minor detained
rape
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची से गैंगरेप और उसकी हत्या पर देशभर में फैले आक्रोश के बीच तेलंगाना से भी एक वीभत्स घटना सामने आई है। दो नाबालिगों ने लगभग एक महीने पहले एक पांच वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया था। दोनों आरोपियों को सोमवार को हनमकोंडा से हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


वरंगल सिटी के पुलिस आयुक्त विश्वनाथ रविंद्र ने कहा कि दोनों नाबालिग लड़के बच्ची के रिश्तेदार हैं। उन्हें बच्ची की मां की शिकायत पर हिरासत में लिया गया है। शिकायत के अनुसार, एक महीने पहले दोनों लड़कों ने बच्ची के साथ बलात्कार किया था। मां को इसका पता तब चला जब नहलाने के दौरान बच्ची के गुप्तांग में उन्हें चोट के निशान मिले। वह बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास गईं। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का बलात्कार किया गया है। 
विज्ञापन


रविंद्र ने बताया कि लड़कों ने बच्ची को धमकी दी थी कि वह इस घटना के बारे में किसी से कुछ ना कहे। बता दें कि कठुआ के साथ इस समय देश में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भी हुए एक गैंगरेप पर आक्रोश फैला है। इस घटना में बलात्कार का आरोप भाजपा के एक विधायक पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed