फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rape Convict Asaram audio goes viral from Jodhpur Central jail

आसाराम ने कहा 'जल्द आ रहा हूं जेल से बाहर', वायरल हुआ ऑडियो

Sat, 28 Apr 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 28 Apr 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
Rape Convict Asaram audio goes viral from Jodhpur Central jail

हाईकोर्ट द्वारा समर्थकों की ओर किसी भी तरह का इशारा नहीं करने की सख्त हिदायत के बावजूद आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल से अपने मोबाइल ऐप 'मंगलमय' के जरिए समर्थकों से बात की। ये बातचीत वायरल हो गई है और आसाराम एक बार फिर विवाद में आ गए हैं। आसाराम ने समर्थकों से कहा है कि वे पहले शिल्पी को जेल से निकलवाने की व्यवस्था करेंगे, फिर शरद को और इसके बाद वे जेल से बाहर आकर अपने समर्थकों के बीच होंगे।

विज्ञापन


'पहले शिल्पी, फिर शरद निकलेंगे जेल से बाहर, फिर मैं आऊंगा आपके बीच'

आसाराम की इस बातचीत से पहले उसके फेसबुक पेज पर बाकायदा ये सूचना दी गई कि आसाराम अपने समर्थकों से 27 अप्रैल की शाम बातचीत करेंगे। समर्थकों को हिदायत दी गई कि आसाराम को उनके मोबाइल ऐप पर जरूर सुनें। इस संदेश में आसाराम का फोटो भी लगा हुआ था। इसके बाद शाम 6.30 बजे आसाराम ने जेल से समर्थकों से बातचीत की। जैसे ही आसाराम की बातचीत वायरल हुई, फेसबुक और ऐप से उनका ऑडियो हटा लिया गया। आसाराम का ये ऑडियो 16.43 मिनट का है। आसाराम ने साबरमती आश्रम के जदवानी निशांत से बात की थी। बातचीत में कहा कि हमने कोई साजिश नहीं की, फिर भी सजा सुना दी गई। पूरा केस की एक साजिश है।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने हरकत को माना गलत, छिन सकती है फोन करने की सुविधा

जेल प्रशासन ने कहा है कि आसाराम ने एसटीडी फोन से साबरमती आश्रम में बात करने की इजाजत मांगी थी इसके लिए उसने पैसे भी जमा करवाए थे। जेल प्रशासन का कहना है कि हो सकता है कि ये कॉल रिकॉर्ड करने के बाद ये संबंधित ऑडियो आश्रम ने सोशल मीडिया पर डाला हो। जेल में हर कैदी को दो नंबरों पर 80 मिनट बातचीत करने की इजाजत दी जा सकती है। हालांकि कैदियों द्वारा बात करने से पहले इन नंबरों की एटीएस जांच करवा ली जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने माना है कि इस तरह से फोन पर बातचीत का लाइव होना या वायरल होना गलत है। कैदियों द्वारा फोन पर होने वाली हर बातचीत रिकॉर्ड होती है। कैदियों को दी जा रही फोन करने की सुविधा का यदि दुरुपयोग होता है, तो ये सुविधा बंद की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed