{"_id":"60b482028ebc3efbc93be1be","slug":"rape-charges-filed-against-in-mahila-thana-chennai-former-aiadmk-minister-maniknandan","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: पूर्व मंत्री पर रेप और अबॉर्शन का आरोप, चेन्नई की हीरोइन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: पूर्व मंत्री पर रेप और अबॉर्शन का आरोप, चेन्नई की हीरोइन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज
Mon, 31 May 2021 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 31 May 2021 01:23 PM IST
सार
तमिलनाडु में एआईएडीएमके के पूर्व मंत्री मणिकनंदन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। नेता पर हीरोइन को शादी का झांसा देकर पांच साल से यौन शोषण करने का आरोप है।
विज्ञापन
मंत्री पर रेप का केस दर्ज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) पार्टी के नेता मणिकनंदन के खिलाफ रेप और गर्भपात कराने का केस दर्ज किया गया है। चेन्नई के महिला थाने में एक तमिल एक्ट्रेस की शिकायत पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तमिल एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि मणिकनंदन ने शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, जब वो गर्भवती हो गईं तो पूर्व मंत्री ने उनकी मर्जी के खिलाफ उनका अबॉर्शन करवा दिया। अभिनेत्री का आरोप है कि मणिकनंदन उनके साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहे थे।
विज्ञापन
5 साल से शादी का दे रहे थे झांसा
अभिनेत्री का आरोप है कि पूर्व मंत्री मणिकनंदन शादी का झांसा देकर उनके साथ पांच सालों से यौन शोषण करते आ रहे हैं। इस दौरान वह तीन बार गर्भवती भी हुईं , लेकिन मणिकनंदन हर बार दबाव डालकर अबॉर्शन करवा दिया । उन्होंने आरोप लगाया कि मणिकनंदन शादी के बाद बच्चा करने की बात कहा करते थे, लेकिन शादी करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन