VIDEO: थम्स अप के 'तूफानी' सफर की कमान रनवीर सिंह के हाथों में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थम्स अप पीने वाले 'तूफानी' करते हैं वे खतरों से कभी नहीं घबराते । लोगों को डर से न डरने के लिए प्रेरित करने वाला थम्स अप इस बार नए अंदाज में खास 'तूफानी' हीरो के साथ आया है। यह हीरो और कोई नहीं बल्कि थम्स अप जैसी हीरोइक स्प्रिट के लिए मशहूर बॉलीवुड हीरो रनवीर सिंह हैं। थम्स अप ने अपना नया कैम्पेन लॉन्च किया है। इस विज्ञापन में स्टार रनवीर सिंह थम्स अप के मूल विचार 'मैं हम भी हूं, और खास भी' को सही साबित कर रहे हैं।
थम्स अप का नया कैम्पेन इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए 'मैं हूं तूफानी' से बिल्कुल अलग और खास है। हम' में 'खास' का जश्न मनाने के विचार पर आधारित यह कैम्पेन लोगों के 'तूफानी' करने के प्रयास को प्रेरित करता है। कोका-कोला इंडिया और दक्षिण पश्चिम एशिया के मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट ने थम्स अप के नए कैम्पेन की लॉन्चिंग पर कहा,'थम्स अप का विज्ञापन काफी सुरुचिपूर्ण और ऊर्जा से भरा होता है।'
उन्होंने कहा, 'रनवीर सिंह भी उर्जा से भरपूर हैं उनका अनोखा स्टाइल है जो हमारे ब्रांड को बुलंदी पर ले जाने में काफी मदद करेगा। रनवीर सिंह का व्यक्तिगत जीवन भी थम्स अप की फिलॉस्फी है। वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की राह में कोई समझौता रवैया नहीं अपनाते। हमें यकीन है कि हमारी साझेदारी ब्रांड के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में काम करेगी।' अगली स्लाइड में देखें वीडियो...
रनवीर सिंह थम्स अप के लिए कर सकते हैं कुछ भी
थम्स अप के साथ जुड़ने पर बॉलीवुड अभिनेता रवनीर सिंह ने कहा कि मेरा पसंदीदा थम्स अप मेरे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। मेरा पूरा परिवार एक थम्स अप से लुभाकर मुझसे इसके लिए कुछ भी करवा सकता है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे थम्स अप के विज्ञापन के लिए चुना गया। रनवीर ने कहा,'थम्स अप ब्रांड का स्वभाव किसी ओर की बजाए मेरे साथ ज्यादा फिट बैठता है। थम्स अप मेरे साहस, आत्मविश्वास और जोखिम का मूर्त रूप है।'
थम्स अप के इस खास कैम्पेन की अवधारणा लियो बर्नेट टीम ने तैयार की है। इस विज्ञापन में हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर सिमोन वेस्ट भी शामिल रहे। सिमोन को ब्लॉकाबस्टर फिल्म 'कॉन एयर' और 'एक्सपेंडेबल्स 2' के लिए जाना जाता है।
थम्स अप का मानना है कि कोई इंसान पैदाइशी 'तूफानी' नहीं होता। बल्कि विपरीत परिस्थितियों से लड़ना आपको 'तूफानी बनाता है। असली 'तूफानी' हर इंसान के अंदर मौजूद होता है। हमें सिर्फ लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में इसे पहचानना की जरूरत होती है।' थम्स अप के इस विज्ञापन में सभी दृश्य सजीव हैं और यह एक्शन से भरपूर रोलरकॉस्टर राइड से कम नहीं लग रहे।