{"_id":"591ce2f34f1c1bab70f22f12","slug":"ransomware-attack-on-tirupati-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरुपति मंदिर पर रैन्समवेयर अटैक,10 कंप्यूटर हुए हैक ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तिरुपति मंदिर पर रैन्समवेयर अटैक,10 कंप्यूटर हुए हैक
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 18 May 2017 05:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर की साइबर सिक्योरिटी में दहशत पैदा करने वाला ‘वानाक्राई रैन्समवेयर’ वायरस ने तिरुपति बालाजी मंदिर को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इस वायरस द्वारा मंदिर के कामकाज में इस्तेमाल होनेवाले दस कंप्यूटर हैक कर लिए गए हैं। इसके बाद बाकी बचे 20 कंप्यूटरों पर काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के नए कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने बुधवार को घोषणा की कि मंदिर प्रशासन के कुछ कंप्यूटरों को हैक किया गया है, लेकिन इन कंप्यूटरों का इस्तेमाल केवल कुछ प्रशासकीय कामों के लिए किया जाता था। इसमें कोई ऐसी जानकारी नहीं थी जिससे हैकर्स हमें नुकसान पहुंचा सके।
विज्ञापन
जिन कंप्यूटरों को हैक किया गया है वो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे थे। गौरतलब है कि श्रद्धालु प्रतिवर्ष हजारों करोड़ों का दान ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से तिरुपति मंदिर प्रशासन को करते हैं। सिंघल ने कहा कि भविष्य में किसी तरह के खतरे से निपटने के लिए मंदिर प्रशासन आईटी विशेषज्ञों से बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन