फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ransgender Constable is Waiting For Your Posting For 2 Years

ट्रांसजेंडर बनी कॉन्स्टेबल पर 2 साल से नहीं मिली पोस्टिंग

Mon, 03 Apr 2017 05:28 PM IST
आभा शर्मा/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम
आभा शर्मा/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम Updated Mon, 03 Apr 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
ransgender Constable is Waiting For Your Posting For 2 Years
गंगा कुमारी को राजस्थान की पहली 'ट्रांसजेंडर' कॉन्स्टेबल
गंगा कुमारी को राजस्थान की पहली 'ट्रांसजेंडर' कॉन्स्टेबल होने का गर्व है। लेकिन उनकी खुशी आधी-अधूरी है, क्योंकि चयन के दो साल बाद भी उन्हें अब तक कहीं तैनात नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उनके गृह जिले जालोर में उनके साथ भर्ती हुए 208 में से उनको छोड़कर सबकी पोस्टिंग दिसंबर 2015 में हो चुकी है। उन्होंने 2014 में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पास की और 2015 में इंटरव्यू और फिटनेस टेस्ट पास किए थे।
विज्ञापन


कोई जवाब नहीं

गंगा ने फोन पर बीबीसी को बताया, "पुलिस विभाग से लेकर मुख्य सचिव और दूसरे आला अफसरों को अपनी पोस्टिंग के लिए गुहार लगा चुकी हूँ। कोई राहत नहीं मिलने पर गत दिसंबर में राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।" अदालत ने सरकार को जवाब देने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया था। तीन महीने बीत जाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला है। गंगा का कहना है- "पोस्टिंग के लिए मना तो नहीं किया जा रहा। कहते हैं मिलेगी जरूर, मगर कब, इसका जवाब कोई नहीं देता।" रानीवाड़ा गाँव की 24 बरस की गंगा छह भाई बहिनों में सबसे छोटी हैं और वे स्नातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपनी पोस्टिंग का इंतजार करते हुए वे फिलहाल अपने भाई की फार्मेसी पर उनकी मदद करती हैं। वो खुद को खुश किस्मत मानती हैं कि ट्रांसजेंडर होने के बावजूद उन्हें परिवार, गाँव या समाज में कभी कोई परेशानी या भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा। यह पहला मौका है जब उन्हें परीक्षा और इंटरव्यू पास पर लेने के बावजूद पोस्टिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उनके वकील तेजाराम ने बताया, "हमने हाई कोर्ट से गंगा को जल्दी से जल्दी नियुक्ति और भर्ती हुए अन्य लोगों की ही तरह सारे लाभ देने की अपील की है।" नए ट्रांसजेंडर कानून के तहत सभी किन्नरों को अपनी भावना के हिसाब से खुद को "पुरुष या स्त्री" श्रेणी में रखने की छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed