{"_id":"579dcaa94f1c1b5f7b2b88eb","slug":"randeep-surjewala-takes-on-manohar-parrikar-over-aamir-khan-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने पूछा, 'रक्षामंत्री का काम देश की रक्षा करना या आमिर जैसे नागरिकों को धमकाना'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने पूछा, 'रक्षामंत्री का काम देश की रक्षा करना या आमिर जैसे नागरिकों को धमकाना'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 31 Jul 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने अभिनेता आमिर खान पर दिए गए बयान को लेकर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर पर निशाना साधा है। पर्रिकर ने असहिष्णुता के मुद्दे पर आमिर खान के बयान को अहंकार से भरा बताया था।
सुरजेवाला ने रविवार को पर्रिकर के बयान वाली खबर ट्वीट करते हुए कहा, 'यह शर्मनाक है कि मनोहर पर्रिकर एक अभिनेता को पाठ पढ़ाने की बात कर रहे हैं। पर्रिकर का काम पाकिस्तान जैसे बाहरी आंक्राताओं से देश की रक्षा करना है या आमिर खान जैसे नागरिकों को धमकाना?'
हरियाणा से कांग्रेस पार्टी के विधायक और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा कि पर्रिकर से साबित होता है कि ये दलितों और अल्पसंख्यकों को दबाने की साजिश है। क्या ये राजधर्म हो सकता है?

जेएनयू मसले पर भी की थी विवादित टिप्पणी
रक्षामंत्री ने आमिर के बयान को बताया था दंभपूर्ण
- फोटो : Getty Images
सियाचिन पर लिखी मराठी पत्रकार-लेखक नितिन गोखले की पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने पुणे में आमिर खान के असहिष्णुता वाले बयान पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, 'एक अभिनेता ने कहा है कि उनकी पत्नी भारत से बाहर जाना चाहती है। यह दंभपूर्ण बयान है। यदि मैं गरीब हूं और मेरा घर छोटा है, तब भी मैं अपने घर से प्यार करूंगा और हमेशा उसे बंगला बनाने का सपना देखूंगा।'
रक्षामंत्री इससे पहले भी अपने बयान को लेकर विवादों के घेरे में रहे हैं। जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी की कथित घटना का जिक्र करते हुए पर्रिकर ने कहा था, 'कैसे कुछ लोगों को देश के विरोध में बोलने का साहस हो जाता है। ऐसे लोगों को देश के नागरिकों द्वारा पाठ पढ़ाने की जरूरत है।'