जो पहले रुपये पर भाषण देते थे वो अब मौन बैठे हैं: कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के सबसे निचले स्तर पर जाने को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि 2014 से पहले रुपये में गिरावट को लेकर भाषण देने वाले अब मौन बैठे हैं।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'लुढ़कता रुपया, पहुंचा 72 रुपए के पार, वित्तीय घाटा बढ़ेगा, महंगाई ने मचाया हाहाकार।' उन्होंने कहा कि जो 2014 में रुपये पर भाषण देते थे, वो मौन होकर बैठे हैं। वित्त मंत्री से सवाल पूछो, तो अंतरराष्ट्रीय कारणों की दुहाई देते हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सच्चाई यह है कि भाजपा की नीतियों ने अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर दिया है।
दरअसल, रुपया गुरुवार को कारोबार में 37 पैसे की तेज गिरावट के साथ पहली बार प्रति डॉलर 72 के नीचे चला गया। दोपहर बाद रुपए की विनिमय दर 72.12 रुपए प्रति डॉलर पर चल रही थी। जो बीते बुधवार के बंद की तुलना में 37 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
लुढ़कता रुपया,
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 6, 2018
पहुँचा ₹72 पार,
वित्तीय धाटा बढ़ेगा,
महँगाई ने मचाया हाहाकार।
जो 2014 में गला फाड़ कर ₹ पर भाषण देते थे,
वो मौन होकर बैठे हैं,
वित्त मंत्री से सवाल पूछो,
तो अंतराष्ट्रीय कारणों की दुहाई देतें है,
सच्चाई-
भाजपाई नीतियों से ₹ गिरा बार-बार,
अर्थव्यवस्था बँटाधार! pic.twitter.com/3Pxc2ocg1B