{"_id":"643344891f3d68af83098733","slug":"randeep-surjewala-says-bjp-will-not-return-to-power-congress-only-alternative-in-karnataka-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: भाजपा फिर से नहीं लौटेगी सत्ता में, कर्नाटक में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प, सुरजेवाला का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: भाजपा फिर से नहीं लौटेगी सत्ता में, कर्नाटक में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प, सुरजेवाला का बड़ा बयान
Mon, 10 Apr 2023 04:34 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 Apr 2023 04:34 AM IST
सार
रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी बैठक में कर्नाटक चुनाव के लिए चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई। बोम्मई सरकार कर्नाटक में बुरी तरह विफल रही है और वे दोबारा सत्ता में नहीं आ पाएंगे।
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला की प्रेस वार्ता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा फिर से सत्ता में आने के लिए पुरजोर तरीके से चुनाव प्रचार प्रसार में लग गई है। हाल ही में पीएम मोदी ने कर्नाटक को बड़ी सौगातें दी हैं साथ ही जनता को साधने के लिए सीएम बोम्मई भी कई लुभावने वादे कर चुके हैं। इस बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को बड़ा हमला बोला उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक में सत्ता में वापस नहीं आएगी और आगामी कर्नाटक चुनावों में राज्य के लिए कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन
कर्नाटक में आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मुलाकात की। बैठक खत्म होने के बाद रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी बैठक में कर्नाटक चुनाव के लिए चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई। बोम्मई सरकार कर्नाटक में बुरी तरह विफल रही है और वे दोबारा सत्ता में नहीं आ पाएंगे। कांग्रेस ही अब एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के तहत कर्नाटक में युवाओं का भविष्य खतरे में है और कांग्रेस उनकी आशा की किरण है। कर्नाटक में युवाओं का भविष्य पीएसआई भर्ती घोटाले, सहायक प्रोफेसर घोटाले, बैंक भर्ती घोटाले, कनिष्ठ अभियंता घोटाले और अन्य जैसे हाल के घोटालों के कारण वर्तमान सरकार के तहत खतरे में है। कांग्रेस पार्टी उनकी आशा की किरण है।
विज्ञापन
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि कांग्रेस के सत्ता में वापस आने का कोई सवाल ही नहीं है और भाजपा को राज्य में पूर्ण बहुमत मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि कांग्रेस कहती है कि हमने जिस आरक्षण की घोषणा की है, उसे वे वापस ले लेंगी। उनके (कांग्रेस) सत्ता में आने का कोई सवाल ही नहीं है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होंगे, जिसकी मतगणना 13 मई को होनी है।