{"_id":"5a59d8884f1c1bf6408b4919","slug":"ranchi-gangrape-and-killed-the-minor-girl-for-election-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची: वोट न देने पर परिवार के साथ हैवानियत, युवती का गैंगरेप कर दरिदंगी की हद की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची: वोट न देने पर परिवार के साथ हैवानियत, युवती का गैंगरेप कर दरिदंगी की हद की पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Updated Sat, 13 Jan 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
झारखंड, रांची, गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 13 साल की नाबालिग लड़की को रेप कर इसलिए मार दिया गया क्योंकि उसके परिवार ने कथित तौर पर एक महिला प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। इस मामले में रांची के पाकुर जिले से पुलिस ने चार दरिंदों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर नाबालिग लड़की से गैंग रेप कर उसे मार डालने का आरोप है।
विज्ञापन
लड़की 8 जनवरी से ही लापता थी, तो परिजनों ने लिट्टीपाड़ा पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशूदगी की रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद अगले ही दिन यानी 9 जनवरी को लड़की की लाश जंगल में मिली। पुलिस के मुकदमे में जिन चार लोगों का नाम शामिल है उनमें तीन भाई हैं, आरोपी प्रेमलाल हांस्दा, सैमुअल हांस्दा, कत्थी हांस्दा और शिशु हांस्दा शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि प्रेम लाल की पत्नी मुखिया पद के लिए पंचायत चुनाव में खड़ी हुईं थीं। लेकिन पत्नी के हार पर प्रेम लाल ने पीड़ित परिवार को ही दोषी ठहरा दिया और इसके बाद नाबालिग लड़की को अगवा किया फिर गैंगरेप कर उसकी लाश को ब्लेवान के जंगल में छुपा दिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
विज्ञापन