फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramlala: 'We are fortunate' ,wife of Ramlala's sculptor Arun Yogiraj expressed happiness.

Ramlala: 'हम सौभाग्यशाली, हमारा घर बना मंदिर', रामलला के मूर्तिकार अरुण योगीराज की पत्नी ने जताई खुशी

Tue, 23 Jan 2024 11:04 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 23 Jan 2024 11:04 PM IST
सार

रामलला के मूर्तिकार अरुण योगीराज की पत्नी ने सोमवार को अयोध्या रामोत्सव पर खुशी जाहिर की है। कार्यक्रम के दौरान रिश्तेदारों, दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ घर पर जश्न मनाया। बहुत लोग हमारे घर पहुंचे, मानों जैसे हमारा घर अब मंदिर हो गया हो। 

विज्ञापन
Ramlala: 'We are fortunate' ,wife of Ramlala's sculptor Arun Yogiraj expressed happiness.
रामलला के मूर्तिकार अरुण योगीराज की पत्नी - फोटो : ANI

विस्तार

अयोध्या के राम मंदिर में 500 साल के इंतजार के बाद आखिरकार रामलला विराजमान हो गए हैं। रामलला के मूर्तिकार अरुण योगीराज की पत्नी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर खुशी जाहिर की है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के एक दिन बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पति अरुण योगीराज की बनाई मूर्ति को स्थापित किया गया है। लोगों के प्यार और देश के हर व्यक्ति द्वारा दी गए आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। 
विज्ञापन


हमारा घर जैसे मानों मंदिर बन गया हो- मूर्तिकार की पत्नी
अयोध्या में हुए भव्य रामोत्सव पर मूर्तिकार अरुण योगीराज की पत्नी ने कहा कि सोमवार को कार्यक्रम शानदार था। कार्यक्रम के दौरान रिश्तेदारों, दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ घर पर जश्न मनाया। बहुत लोग हमारे घर पहुंचे, मानों जैसे हमारा घर अब मंदिर हो गया हो। इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए सभी का दिल से धन्यवाद करती हूं। अयोध्या जाने पर उन्होंने कहा कि हम एक दो दिन रुककर ही अयोध्या जाएंगे। वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए हैं। भीड़ कम होते ही हम रामलला के दर्शन करेंगे। गौरतलब है कि रामलला की मूर्ति को तराशने वाले योगीराज अयोध्या के रामोत्सव में मौजूद थे। 
विज्ञापन


मैं धरती का सबसे सौभाग्यशाली आदमी- योगीराज
रामलला की मूर्ति को बनाने वाले योगीराज ने कहा कि मैं धरती का सबसे सौभाग्यशाली आदमी हूं। मेरे पूर्वजों, परिवार के सदस्यों और भगवान रामलला का मुझ पर हमेशा आशीर्वाद रहा है। कभी-कभी तो मुझे लगता है कि मैं सपना देख रहा हूं। यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है। गौरतलब है कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को आयोजित किया गया था। समारोह में पीएम मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत आठ हजार हस्तियों ने शिरकत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात है कि रामनगरी अयोध्या ने वैश्विक स्तर पर भी अपना ध्यान खींचा है। सोमवार को देश के साथ-साथ विदेश में भी जमकर जश्न मनाया गया है। वहीं रात को कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिट्टी के दीये जलाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed