फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rameshwaram Cafe blast HC quashes case against Shobha Karandlaje following apology

Rameshwaram Cafe Blast: केंद्रीय मंत्री करंदलाजे के माफी मांगने के बाद HC ने रद्द किया केस, जानें क्या कहा था

Thu, 05 Sep 2024 07:22 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: बशु जैन Updated Thu, 05 Sep 2024 07:22 PM IST
सार

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने दावा किया था कि ब्लास्ट में शामिल संदिग्ध तमिलनाडु का रहने वाला है। उन्होंने कहा था कि बम बलास्ट के आरोपी तमिलनाडु के कृष्णागिरी जंगलों में प्रशिक्षित किए गए थे।

विज्ञापन
Rameshwaram Cafe blast HC quashes case against Shobha Karandlaje following apology
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे। - फोटो : ANI

विस्तार

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दिए गए बयान पर माफी मांगने के बाद मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे के खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द कर दिया है। तमिलनाडु सरकार के मामले में आगे न कार्रवाई न करने की जानकारी देने बाद हाईकोर्ट ने आदेश यह दिया। न्यायाधीश जी जयचंद्रन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार मामले को आगे बढ़ाना नहीं चाहती है। हमने करंदलाजे के माफी वाले हलफनामे को स्वीकार करते हुए मामले को रद्द करने का नीतिगत निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

 
रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने दावा किया था कि ब्लास्ट में शामिल संदिग्ध तमिलनाडु का रहने वाला है। उन्होंने कहा था कि बम बलास्ट के आरोपी तमिलनाडु के कृष्णागिरी जंगलों में प्रशिक्षित किए गए थे। उनकी इस टिप्पणी की काफी आलोचना हुई थी। जिसके बाद अदालत ने मंत्री से सवाल किया था कि उन्होंने किस आधार पर यह टिप्पणी की थी। मामले में केंद्रीय मंत्री ने मद्रास उच्च न्यायालय के समक्ष एक हलफनामा दायर कर तमिलनाडु के लोगों से माफी मांगी थी। 
विज्ञापन


मंत्री ने अपने हलफनामे में कहा था कि बंगलूरु में रामेश्वरम कैफे बम विस्फोट मामले में मीडिया को संबोधित करते समय तमिलनाडु के लोगों के बारे में मेरे द्वारा की गई टिप्पणी, तमिलनाडु के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के किसी इरादे के बिना की गई थी। इसलिए, मैं एक बार फिर तमिलनाडु के लोगों से अपनी टिप्पणियों से किसी को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगती हूं। कृपया इसे न्याय के हित में रिकॉर्ड पर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामेश्वर कैफे में क्या हुआ था? 
एक मार्च को बंगलूरु के ब्रुकफील्ड क्षेत्र स्थित रामेश्वरम कैफे में आइईडी से विस्फोट किया गया था। विस्फोट में दस लोग घायल हो गए थे। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने (NIA) ने इस मामले में 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर छापे मारे हैं। एनआईए ने चेन्नई से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड जुनैद नाम का शख्स बताया जा रहा है। NIA की टीम जुनैद को छानबीन के लिए बंगलूरु सेंट्रल जेल भी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed