फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramesh Tawadkar Says Merger of group of eight Congress MLAs with BJP in Goa as per constitutional norms

Goa: गोवा विधानसभा स्पीकर बोले- संवैधानिक तरीके से भाजपा में शामिल हुए सभी आठ कांग्रेस विधायक

Wed, 12 Oct 2022 11:33 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 Oct 2022 11:33 AM IST
सार

गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावड़कर ने कहा कि हाल के समय में राजनीति का स्वरूप बदला है और राजनीति अब अधिक जीवंत हो गई है। बीते 14 सितंबर को गोवा में कांग्रेस के 11 विधायकों में से आठ भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
Ramesh Tawadkar Says Merger of group of eight Congress MLAs with BJP in Goa as per constitutional norms
गोवा विधानसभा स्पीकर - फोटो : Social Media

विस्तार

गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावड़कर ने राज्य में हाल ही में आठ कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस नेताओं का भाजपा में  विलय संवैधानिक नियमों के अनुसार हुआ है। बता दें कि बीते 14 सितंबर को गोवा में कांग्रेस के 11 विधायकों में से आठ भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस विधायक दल के भाजपा में विलय को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया था।  पिछले महीने के राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर तावड़कर ने कहा कि विलय संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार हुआ।

विज्ञापन

हाल के समय में राजनीति का स्वरूप बदला है: तावड़कर
तावड़कर ने कहा कि हाल के समय में राजनीति का स्वरूप बदला है और राजनीति अब अधिक जीवंत हो गई है। बीते 14 सितंबर को गोवा में कांग्रेस के 11 विधायकों में से आठ भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस विधायक दल के भाजपा में विलय को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया था। पिछले महीने के राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर तावड़कर ने कहा कि विलय संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी से दो-तिहाई विधायकों का समूह अलग हो गया, जिनका भाजपा में विलय हुआ। सब कुछ नियम पुस्तिका के मुताबिक हुआ। तावड़कर ने कहा कि जब कांग्रेस में यह विघटन हुआ, तब वह दिल्ली में थे, लेकिन उसी दिन वह राज्य की राजधानी पणजी लौट आए और सभी औपचारिकताओं को पूरा किया।
विज्ञापन


यह अचानक हुआ: तावड़कर
तावड़कर ने कहा कि यह अचानक हुआ। मैं समझता हूं कि उन्होंने भी यह फैसला अचानक ही लिया।  यह पूछे जाने पर क्या किसी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले विधायकों का बिना कोई चुनाव लड़े दूसरी पार्टी में चले जाना लोकतंत्र में स्वस्थ परंपरा है, तावड़कर ने कहा कि इन विधायकों को शायद लगा होगा कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) उन्हें न्याय नहीं दे पाएगी, इसलिए वे भाजपा में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed