फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramdas Athawale gave suggestion to shiv sena that accept deputy CM post for aditya thackeray

अठावले ने शिवसेना को दी सलाह, आदित्य के लिए डिप्टी सीएम का पद करें स्वीकार

Mon, 28 Oct 2019 11:10 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 28 Oct 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Ramdas Athawale gave suggestion to shiv sena that accept deputy CM post for aditya thackeray
रामदास अठावले - फोटो : ANI

केंदीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि शिवसेना को आदित्य ठाकरे के लिए उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भाजपा ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात पर सहमत होगी। ऐेसे में शिवसेना को देवेंद्र फडणवीस को ही मुख्यमंत्री बनने देना चाहिए। 

विज्ञापन


बता दें कि शिवसेना राज्य में ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री चाहती है। शिवसेना कार्यकर्ता वर्ली विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ने और जीतने वाले आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री के तौर देखना चाहते हैं। इसके लिए मातोश्री (ठाकरे आवास) के बाहर पोस्टर भी नजर आए थे। 
विज्ञापन


अठावले ने कहा, 'मेरा फॉर्मूला है कि भाजपा और शिवसेना साथ आएं क्योंकि उनके साथ जनता का जनादेश है। एनडीए को उतनी सीटें नहीं मिली जितनी की उम्मीद थी लेकिन उसके पास बहुमत है। निश्चित रूप से मुख्यमंत्री पद का दावा भाजपा का है। शिवसेना का कहना है कि उन्हें केवल 124 सीटें दी गई थीं। उन्हें केंद्र में मंत्री पद भी दिया जा सकता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मैं दोनों पक्षों से बात करूंगा और इस मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करने के लिए कहूंगा। मुझे उम्मीद है कि अगले चार-पांच दिनों में फैसला हो जाएगा।' बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन को बहुमत मिला है। भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 साटों पर जीत मिली है।

राज्य को भाजपा देगी स्थिर सरकार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बराबर की हिस्सेदारी मांग रहे शिवसेना नेताओं के बयानों को खारिज करते हुए कहा कि गठबंधन में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है और अगले पांच साल बीजेपी के नेतृत्व में ही सरकार चलेगी। उन्होंने कहा, 'जनता ने भाजपा, शिवसेना, आरपीआई, आरएसपी, शिव संग्राम वाले गठबंधन को बहुमत दिया है और फैसले का सम्मान होगा। किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए। फैसले के अनुसार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। हम दिवाली के बाद विधायक दल का नेता चुनेंगे और इसके बाद नई सरकार का गठन होगा। बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार मजबूत और स्थिर सरकार देगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed