{"_id":"6afe99cf1897d6f46500cd6e","slug":"ramdas-athawale-expresses-regret-say-balasaheb-s-photograph-was-torn-by-mistake-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बालासाहेब की तस्वीर गलती से फटी': रामदास अठावले ने जताया खेद, राहुल गांधी पर क्यों बरसे केंद्रीय मंत्री?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'बालासाहेब की तस्वीर गलती से फटी': रामदास अठावले ने जताया खेद, राहुल गांधी पर क्यों बरसे केंद्रीय मंत्री?
Thu, 19 Nov 2026 12:13 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:13 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सोनिया गांधी की किताब के पन्ने फाड़ने के दौरान बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फटने पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह गलती से हुआ, जानबूझकर नहीं। अठावले ने खेद जताने की बात कही और राहुल गांधी के लोकतंत्र संबंधी बयानों की आलोचना भी की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
शिवसेना सदस्यों की ओर से कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब के पन्ने फाड़ने के मामले पर, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने का मकसद नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा।
अठावले ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर के खिलाफ गलत बातें कही गई हैं, जिन्होंने पोर्ट ब्लेयर की सेलुलर जेल में कई साल बिताए थे। विरोध जताते हुए पन्ने फाड़ते समय गलती से बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर भी फट गई। ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया था, और इसके लिए खेद जताया जाएगा। इसमें राजनीति करने की जरूरत नहीं है।'
क्या बालासाहेब ठाकरे का अपमान हुआ?
आगे जब उनसे सवाल किया गया है कि शिवसेना (ठाकरे गृट) का आरोप है कि बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ कर अपमान किया गया है। इस पर उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बालासाहेब के नाम पर शिवसेना चलाते हैं और उनके प्रति बहुत सम्मान रखते हैं; इस मामले का राजनीतिकरण करने की कोई जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
राहुल गांधी पर क्या कहा?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणियों पर उन्होंने कहा, 'देश जाकर यह आरोप लगाना कि भारत में लोकतंत्र नहीं है, देश का अपमान है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। भारत का लोकतंत्र और बाबासाहेब अंबेडकर का संविधान अडिग है।'
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बुधवार को शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम और राष्ट्रीय सचिव शाइना एनसी ने मुंबई में बयान जारी कर किताब के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताई। शिवसेना नेताओं ने प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स से किताब के पेज नंबर 201 और 443 हटाने की मांग की है। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि वीर सावरकर को लेकर पहले भी बड़ा राजनीतिक विवाद हुआ था। उनके मुताबिक, उस समय संसद में विरोध हुआ था और इसका असर मुंबई तक पहुंचा था। निरुपम ने बालासाहेब ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मन में सावरकर के प्रति बहुत सम्मान था।
वहीं, शाइना ने आरोप लगाया कि किताब के पेज 201 और 443 में इस्तेमाल किए गए शब्दों से ऐसा चित्र पेश किया गया है, मानो भारत में कोई फासीवादी हिंदू शासन रहा हो। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व का अर्थ सभी के साथ न्याय करना और किसी का तुष्टीकरण नहीं करना है। उन्होंने प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स से दोनों पन्नों को हटाने की मांग करते हुए कहा कि सावरकर के योगदान और बलिदान को इतिहास से मिटाया नहीं जा सकता।