{"_id":"582c76834f1c1b55368ffaf4","slug":"ramayan-vibhishan-mukesh-rawal-dies-in-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामायण के 'विभीषण' मुकेश रावल की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रामायण के 'विभीषण' मुकेश रावल की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Nov 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामानांद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' में विभीषण का किरदार निभाने वाले मुकेश रावल की ट्रेन एक्सीडेंट में मौत हो गई। मुंबई के कांदिवली रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार की सुबह 9.30 बजे उनका शव मिला। हालांकि पहले ये खबर आ रही थी कि उन्होंने सुसाइड किया है लेकिन उनके रिश्तेदारों ने इसका खंडन किया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मुकेश एक गुजराती फिल्म की डबिंग के लिए गए हुए थे। उनकी रिश्तेदार तेजल रावल ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, 'मुकेश रावल की लाश रेल की पटरी पर मिली। उनकी ट्रेन एक्सीडेंट में मौत हो गई। हमें अंतिम संस्कार के लिए उनका शव अभी तक नहीं मिला है।'
विज्ञापन
तेजल ने मुकेश रावल के सुसाइड करने की अटकलों का भी खंडन किया है। मुकेश रावल ने रामायण के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने जिद, सट्टा, औजार और कसम समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय की चमक बिखेरी। 2014 में वो आखिरी बार बड़े पर्दे पर एक गुजराती फिल्म में नजर आए थे।
विज्ञापन