फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Vilas Paswan said a central team will investigate the death of Simdega girl

झारखंड में भूख से बच्ची की मौत का मामला, जांच के लिए जाएगी केंद्रीय टीमः पासवान

Wed, 18 Oct 2017 03:56 PM IST
ब्यूरो/ डिजिटल, नई दिल्ली
ब्यूरो/ डिजिटल, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Oct 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan said a central team will investigate the death of Simdega girl
- फोटो : Getty Images

झारखंड में भूख से हुई संतोषी की मौत के मामले को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। केंद्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि मामले की जांच के लिए जल्द ही एक केंद्रीय टीम राज्य का दौरा करेगी।

विज्ञापन


संतोषी की मौत पर दुख प्रकट करते हुए पासवान ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून लागु होने के बाद भी तीन माह तक राशन नहीं मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा है कि कानून में इस बात का प्रावधान है कि राशन नहीं मिलने की स्थिति में लाभार्थी को न्यूनतम समर्थन मूल्य का सवा गुना खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाये। 
विज्ञापन


पढ़ें- भूख से बच्ची ने तोड़ा दम, आधार से लिंक ना होने पर कैंसल हो गया था राशन कार्ड    
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में केंद्र सरकार से झारखंड राज्य को प्रति माह अनाज का आबंटन किया गया है। राज्य सरकार ने भी उसका उठाव एफसीआई से समय से कर लिया है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार के स्तर पर अनाज नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाना चाहिए था।


दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पासवान ने प्रदेश सरकार से कर्रवाई की मांग करते हुए अनाज नहीं मिलने की जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध अविलम्ब करवाई की मांग की है। उन्होंने भारत सरकार के खाद्य सचिव रवि कांत से इस मामले में बात कर तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं। 

पासवान का कहना है कि सरकार इस पूरी घटना को जांच के लिए शीघ्र ही केंद्रीय टीम भी भेज रही है। और राज्य सरकार से भी इस संबंध में रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed