फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram vilas Paswan Death News, Priyanka Gandhi says Ram vilas paswan was My mother neighbor and personal relationship with my family

रामविलास पासवान के निधन पर प्रियंका गांधी ने कहा- मेरी मां के रहे पड़ोसी, परिवार से रहा निजी रिश्ता

Thu, 08 Oct 2020 10:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 08 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ram vilas Paswan Death  News, Priyanka Gandhi says Ram vilas paswan was My mother neighbor and personal relationship with my family
प्रियंका गांधी और रामविलास पासवान

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर समूचे राजनीतिक जगत से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वे हमारी मां के लंबे समय तक पड़ोसी रहे। उनके साथ हमारे परिवार का निजी संबंध था। उन्होंने कहा है कि ऐसे संकट के समय में उनका परिवार चिराग पासवान और पूरे परिवार के साथ खड़ा है।

विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वे राजनीतिक जगत की एक महान हस्ती थे। उन्होंने पासवान को एक महान वक्ता, प्रखर नेता और अपने मिलनसार स्वभाव से सबको अपने साथ जोड़ लेने वाला नेता बताया है। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने कहा कि रामविलास पासवान होने का मतलब गरीबों की एक भरोसेमंद आवाज होना था।
विज्ञापन



वे स्वयं महादलित गरीब परिवार में जन्मे, लेकिन अपनी ताकत से देश के सर्वोच्च नेताओं में से एक बन गए। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा गरीबों, दलितों और वंचितों की आवाज उठाई। वे एक महान राजनीतिक हस्ती थे और उनके जाने से गरीबों की आवाज को भारी नुकसान हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल ने उन्हें एक महान नेता बताते हुए उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा है कि रामविलास पासवान ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा वंचितों-अभावग्रस्त लोगों के लिए आवाज उठाया और उन्हीं की भलाई के लिए काम किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि रामविलास पासवान के अच्छे स्वभाव के कारण सभी उन्हें बेहद पसंद करते थे और राजनीतिक विचारधारा के अलग होेने के बाद भी सभी दलों के लोगों के साथ उनके करीबी संबंध थे। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान उन चुनिंदा नेताओं में से थे जिन्हें हम मिट्टी की आवाज कह सकते हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद एक शून्य पैदा हो गया है जिसे आसानी से नहीं भरा जा सकेगा। उन्होंने अपनी राजनीति में हमेशा देश और समाज के कल्याण को सर्वोपरी रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में उनकी कमी हमेशा खलेगी। गृहमंत्री ने यह भी कहा है कि वर्तमान सरकार उनके गरीबों के उत्थान और कल्याण की भावना को पूर्ण करने के लिए लगातार काम करेगी।



बहुजन समाज पार्टी नेता मायावती ने रामविलास पासवान के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि उनके निधन के समय वे परिवार के साथ खड़ी हैं। समाजवादी पार्टी ने भी रामविलास पासवान के निधन पर शोक प्रकट किया है।

इस खबर को भी पढ़ें--छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया था रामविलास पासवान ने, चुनावी मिजाज भांपने में थे माहिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed