{"_id":"5ab078444f1c1bbf088b62ad","slug":"ram-vilas-paswan-clear-his-stand-said-ljp-will-remain-in-nda","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का यू-टर्न, कहा- मोदी ही बनेंगे प्रधानमंत्री ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का यू-टर्न, कहा- मोदी ही बनेंगे प्रधानमंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Mar 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-रामविलास पासवान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बयान पर शुरू हुई सियासी गहमा-गहमी के बाद उन्होंने अपना रुख साफ किया है। रामविलास पासवान ने कहा कि यह बात सही है कि कुछ नेताओं के बयानों की वजह से बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है लेकिन 2019 में प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी ही बरकरार रहेंगे।
विज्ञापन
अपने पुराने बयान दोहराते हुए पासवान ने कहा कि विपक्ष में बैठी पार्टियों को दिन में सपने देखना बंद करना चाहिए, क्योंकि 2019 में नरेंद्र मोदी ही जीतेंगे। रामविलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला।
विज्ञापन
आपको बता दें कि रामविलास पासवान ने कहा था कि बीजेपी को अल्पसंख्यक विरोधी खासकर मुस्लिम विरोधी छवि की पार्टी माना जा रहा है, कुछ नेताओं के बयान पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को बैठकर आत्म मंथन करना होगा। उनके इस बयान के अलग मायने निकाले जाने लगे थे। ऐसे में उन्होंने अपना रूख साफ करते हुए कहा कि एलजेपी, बीजेपी के साथ गठबंधन बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
बीजेपी को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा था कि सरकार को अपनी नीतियों में बदलाव करने की जरूरत नहीं है लेकिन खुद के बारे में इस धारणा को बदलने की जरूरत है कि वह अल्पसंख्यक विरोधी पार्टी है। पासवान ने कहा कि सरकार को अधिक विनम्र होकर काम करने की जरूरत है।