फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Vilas Paswan advice to BJP that needed to mend its image among certain sections of the society

रामविलास पासवान ने उठाए सवाल, कहा- बीजेपी को मुस्लिम विरोधी छवि से उबरना होगा

Mon, 19 Mar 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 19 Mar 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan advice to BJP that needed to mend its image among certain sections of the society
ramvilas paswan

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) गठबंधन की दरकती दीवारों में एक और दरार दिखने के संकेत मिले हैं। एनडीए के साथी पार्टियों के बगावती तेवरों के बीच लोकजनशक्ति पार्टी प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी बीजेपी को अपनी छवि सुधारने की सलाह दी है। उन्होंने माना है कि मोदी सरकार को अल्पसंख्यक विरोधी छवि सुधारने की दरकार है। पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। 

विज्ञापन


रामविलास पासवान ने कहा कि केंद्र की सरकार के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है कि यह अल्पसंख्यक विरोधी खासकर मुस्लिम विरोधी सरकार है। सरकार को अपनी नीतियों में बदलाव करने की जरूरत नहीं है लेकिन खुद के बारे में इस धारणा को बदलने की जरूरत है। रामविलास पासवान ने कहा कि सरकार को अधिक विनम्र होकर काम करने की जरूरत है।   
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि गिरिराज सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि वह ईद नहीं मनाते हैं, इस पर आपका क्या कहना है। तो पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि संविधान ही मेरा धर्म है और यह सेक्युलरिजम के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में अगर कोई इसके अलावा भी कुछ बोलता है तो गलत संदेश जाता है। इसलिए अल्पसंख्यकों के प्रति परसेप्शन को बदला जाना जरूरी है। बीजेपी के नेताओं को इस विषय पर विचार करना ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पासवान ने इशारों ही इशारों में बीजेपी को भविष्य की राजनीति के संकेत दे दिए। उत्तर प्रदेश और बिहार के उपचुनावों में मिले झटकों पर उन्होंने कहा कि लोगों को भूलना नहीं चाहिए कि बिहार और उत्तर प्रदेश में जातीय समीकरण विकास पर भारी पड़ते हैं। पार्टियों को उत्तर प्रदेश और बिहार की सोशल बनावट के बारे में जानना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed