फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ram Temple: till date ram mandir andolan big face Vinay Katiyar has not got invitation

राम मंदिर: आंदोलन के बड़े चेहरे विनय कटियार को अब तक न्योता नहीं, उमा भारती 18 जनवरी को पहुंचेंगी अयोध्या

Tue, 26 Dec 2023 02:44 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 26 Dec 2023 02:44 PM IST
सार

विनय कटियार के करीबी सूत्रों के अनुसार, हिंदुत्व के इस बड़े चेहरे से अभी तक आधिकारिक तौर पर राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी ने संपर्क नहीं किया है। विनय कटियार राम मंदिर आंदोलन का बड़ा चेहरा रहे हैं। वे बजरंग दल के संस्थापक के तौर पर भी जाने जाते हैं, जिसके नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद कई बड़े आंदोलन चलाती रहती है...

विज्ञापन
Ram Temple: till date ram mandir andolan big face Vinay Katiyar has not got invitation
Ram Mandir: Vinay Katiyar - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन समारोह (22 जनवरी) में विशेष अतिथियों को बुलाए जाने का क्रम जारी है। उद्घाटन समारोह में देश-समाज के हर वर्ग, हर धर्म, हर संप्रदाय के प्रतिनिधि लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। लेकिन राम मंदिर आंदोलन के बड़े चेहरे विनय कटियार से इस कार्यक्रम के लिए अब तक कोई संपर्क नहीं किया गया है। यह स्थिति तब है, जब कि वे अयोध्या में ही रहते हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मुख्यालय भी यहीं पर है और यहीं से उद्घाटन कार्यक्रम की सभी तैयारियां की जा रही हैं। इसके बाद भी ट्रस्ट के किसी सदस्य ने उनसे अब तक औपचारिक तौर पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संपर्क नहीं किया है। अपने ही बड़े चेहरे से किसी का संपर्क न करना कई लोगों को चौंका रहा है। हालांकि, इस कार्यक्रम के लिए राम मंदिर आंदोलन की बड़ी चेहरा रहीं उमा भारती को आमंत्रित कर दिया गया है और वे 18 जनवरी को प्रातः अयोध्या पहुंच रही हैं।

विज्ञापन

विनय कटियार के करीबी सूत्रों के अनुसार, हिंदुत्व के इस बड़े चेहरे से अभी तक आधिकारिक तौर पर राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी ने संपर्क नहीं किया है। विनय कटियार राम मंदिर आंदोलन का बड़ा चेहरा रहे हैं। वे बजरंग दल के संस्थापक के तौर पर भी जाने जाते हैं, जिसके नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद कई बड़े आंदोलन चलाती रहती है। लेकिन अभी तक उनसे राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए किसी ने संपर्क नहीं किया है।   

विज्ञापन

समस्त विश्व को आमंत्रण- विहिप

क्या विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अब तक विनय कटियार को राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया है? अमर उजाला के इस प्रश्न पर विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि कार्यक्रम के लिए अतिथियों को आमंत्रित किए जाने की प्रक्रिया जारी है। अभी भी इस कार्यक्रम के लिए कई लोगों को लगातार आमंत्रित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया दिसंबर माह तक चलती रहेगी। ऐसे में अभी यह नहीं कहना चाहिए कि किसी को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद बंसल ने कहा कि यह संपूर्ण सृष्टि के स्वामी भगवान राम के मंदिर के लोकार्पण का कार्यक्रम है। इसके लिए किसी को आमंत्रित किए जाने की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए। इस कार्यक्रम के लिए 22 जनवरी को देश के हर व्यक्ति को अपने नजदीकी मंदिर में पहुंचकर उसे ही अयोध्या का मंदिर मानकर 11 बजे से दो बजे के बीच उद्घाटन पूजा में शामिल होने के लिए अनुरोध किया गया है। यह आमंत्रण देश के हर वर्ग, हर धर्म, हर संप्रदाय, हर जीव से किया गया है।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में इस तरह की पूजा के लिए बिना आमंत्रण के भी पूजा में शामिल होने को सौभाग्य माना जाता है। इसलिए किसी को आमंत्रण की प्रतीक्षा के बिना ही अपने नजदीकी मंदिर को अयोध्या मानकर वर्चुअल तरीके से उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए।      

आडवाणी-जोशी पर भी उठा था विवाद

इसके पूर्व लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के उद्घाटन समारोह में न बुलाने की खबरों से हंगामा मच गया था। इसके बाद विहिप ने फोटो जारी कर बताया था कि उसने अपने इन दोनों दिग्गज नेताओं से उद्घाटन समारोह में आने के लिए अनुरोध किया है। इसी प्रकार विपक्ष के नेताओं सोनिया गांधी और अन्य से भी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed