{"_id":"5f2a23608ebc3e3d233dbaf0","slug":"ram-temple-before-bhumi-pujan-in-ayodhya-asaduddin-owaisi-says-babri-masjid-was-and-will-remain-always","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Janmabhoomi Mandir: भूमिपूजन से पहले बोले ओवैसी- बाबरी मस्जिद थी और रहेगी इंशाअल्लाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ram Janmabhoomi Mandir: भूमिपूजन से पहले बोले ओवैसी- बाबरी मस्जिद थी और रहेगी इंशाअल्लाह
Wed, 05 Aug 2020 09:04 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि बाबरी मस्जिद थी और रहेगी।
विज्ञापन
ओवैसी ने बुधवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'बाबरी मस्जिद थी और रहेगी। इंशाअल्लाह।' अपने ट्वीट के साथ उन्होंने बाबरी मस्जिद और बाबरी मस्जिद विध्वंस की एक-एक तस्वीर साझा की है। बता दें कि नौ नवंबर, 2019 को उच्चतम न्यायालय ने विवादित भूमि को लेकर फैसला सुनाया था। अपने फैसले में अदालत ने विवादित जमीन को राम लला को सौंप दिया था। साथ ही सरकार को मस्जिद बनाने के लिए अयोध्या में पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
#BabriMasjid thi, hai aur rahegi inshallah #BabriZindaHai pic.twitter.com/RIhWyUjcYT
विज्ञापन विज्ञापन— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) August 5, 2020
प्रियंका के बयान पर ओवैसी का पलटवार
एक दिन पहले मंगलवार को लोकसभा सांसद ओवैसी ने प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार किया था। उन्होंने प्रियंका के बयान पर कहा था, 'खुशी है कि वो अब नाटक नहीं कर रही हैं। कट्टर हिंदुत्व की विचारधारा को गले लगाना चाहती हैं तो ठीक है, लेकिन भाईचारे के मुद्दे पर वो खोखली बातें क्यों करती हैं।'
यह भी पढ़ें- राम मंदिर: दिग्विजय ने फिर उठाए शिलान्यास के मुहूर्त पर सवाल, कहा- प्रभु क्षमा करना
दरअसल प्रियंका ने भूमिपूजन के कार्यक्रम का समर्थन करते हुए था कि राम सबमें हैं। उन्होंने कहा था कि भगवान राम सबमें हैं और सबके हैं। ऐसे में पांच अगस्त को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए होने जा रहा भूमि पूजन राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का कार्यक्रम बनना चाहिए।
गांधी ने एक बयान में कहा था कि दुनिया और भारतीय उपमहाद्वीप की संस्कृति में रामायण की गहरी और अमिट छाप है। भगवान राम, माता सीता और रामायण की गाथा हजारों वर्षों से हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक स्मृतियों में प्रकाशपुंज की तरह आलोकित है। सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु। राम नाम का सार है।