फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Navami clashes: violence on Ram Navami from Howrah to Hassan, know about these incidents

Ram Navami clashes: हावड़ा से हासन तक रामनवमी पर शहर-शहर हिंसा, जानें कहां किस वजह से हुआ उपद्रव?

Fri, 31 Mar 2023 06:14 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 31 Mar 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार
गुजरात के वडोदरा शहर के दो इलाकों फतेहपुरा और कुंभारवाड़ा से गुजरने वाले दो जुलूसों पर कथित तौर पर पथराव किया गया। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में पिछले दो दिन से हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। 
loader
Ram Navami clashes: violence on Ram Navami from Howrah to Hassan, know about these incidents
रामनवमी के दौरान कई शहरों में हिंसा - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देशभर में रामनवमी के दौरान कई शहरों में हिंसा की घटनाएं हुईं। महाराष्ट्र में रामनवमी की पूर्व संध्या से शुरू हुआ बवाल बाद में पश्चिम बंगाल और गुजरात में आगजनी में बदल गया। देशभर में हुईं इन घटनाओं में 22 लोगों के घायल होने की खबर है। हिंसा के इन मामलों में 74 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 


आइए जानते हैं रामनवमी पर हिंसा कहां-कहां भड़की? किस जगह हिंसा की क्या वजह रही? इन मामलों में पुलिस ने क्या कार्रवाई की? अभी क्या हालात हैं?

हावड़ा में बवाल
हावड़ा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों ने फूंके वाहन 
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में पिछले दो दिन से हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। यहां रामनवमी जुलूस में उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। जिले के शिबपुर इलाके में सड़क पर खड़े कई वाहनों में आग लगा दी गई। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। हिंसा के दौरान पत्थरबाजी भी हुई। जानकारी के मुताबिक, घटना में कम से कम 12 लोग घायल हो गए जिनमें 10 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। राज्य की पुलिस ने अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी  हावड़ा में फिर पत्थरबाजी की घटना हुई। 

हावड़ा में हिंसा के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि 'मेरे आंख-कान खुले हैं। मुझे सब दिख रहा है। मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि मुस्लिम बहुल इलाकों से यात्रा ना निकाली जाए। मैंने पहले ही कहा था कि रामनवमी पर रैली निकाली गई तो हिंसा हो सकती है। वहीं, भाजपा की ओर से पलटवार करते हुए अमिल मालवीय ने कहा कि ममता लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए रामनवमी के दिन धरना दिया। उन्होंने एक संप्रदाय विशेष के इलाके में शोभायात्रा ना निकालने की चेतावनी दी। इससे तनाव का माहौल बना।

vadodara
vadodara - फोटो : ANI
गुजरात में दो शोभायात्राओं पर पत्थरबाजी
गुजरात के वडोदरा शहर के दो इलाकों फतेहपुरा और कुंभारवाड़ा से गुजरने वाले दो जुलूसों पर कथित तौर पर पथराव किया गया। पुलिस ने बताया कि कम से कम दो लोग घायल हुए हैं लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। पथराव की घटना के बाद शहर में हिंसक झड़पों के बाद 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पत्थरबाजों की पहचान की है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज निनामा ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

maharashtra
maharashtra - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में रामनवमी की पूर्व संध्या पर बवाल 
हिंसा की पहली घटना रामनवमी की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में हुई। यहां युवाओं के बीच हुई एक झड़प के बाद बुधवार की रात 500 लोगों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। घटना शहर के किरादपुरा इलाके में हुई, जहां एक प्रसिद्ध राम मंदिर है। पुलिस का कहना है कि मामले को एक घंटे में शांत करा दिया गया।हिंसा में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।  

महाराष्ट्र के ही मलाड के मालवानी इलाके में भी दो समुदायों के बीच झड़प हुई। डीसीपी अजय बंसल ने बताया कि रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई थी, जिससे तनाव बढ़ गया। हालांकि पुलिस ने हालात को संभाला। झड़प में एक व्यक्ति घायल हुआ है। मामले में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 300 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

राज्य में तीसरी घटना जलगांव जिले के पालधी में हुई जहां रामनवमी के जुलूस में तेज आवाज में गाने बजाने पर आपत्ति जताने के बाद दो समूह आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि जुलूस एक मस्जिद से गुजर रहा था, जहां लोग नमाज अदा कर रहे थे। झड़प में चार लोग घायल हो गए और 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कर्नाटक में चाकूबाजी 
कर्नाटक के हासन में एक मस्जिद के पास से रामनवमी का जुलूस निकालने के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस ने कहा कि हमलों के दौरान चाकू लगने से दो लोग घायल हो गए। अभी स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है। शुरुआती जांच के बाद, पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed