फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Navami Ayodhya Temple Ramlala idol yogiraj interview news in hindi

Ram Navami: 'मैंने नहीं बनाया, भगवान ने बनवाया', रामलला की मूर्ति को लेकर योगीराज ने साझा की अपनी कला यात्रा

Mon, 15 Apr 2024 05:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 15 Apr 2024 05:26 PM IST
सार

मूर्तिकार योगीराज ने बताया कि कला के किसी भी काम की बड़े स्तर पर आलोचना की जाती है, लेकिन भगवान राम की मूर्ति बनाने के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्हें लोगों की तरफ से प्यार और सराहना मिली।

विज्ञापन
Ram Navami Ayodhya Temple Ramlala idol yogiraj interview news in hindi
मूर्तिकार योगीराज - फोटो : ANI

विस्तार

आयोध्या के राम मंदिर में राम नवमी के दिन यानी की 17 अप्रैल को भीड़ उमड़ने वाली है। मंदिर में विराजमान रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने राम नवमी से पहले एक साक्षात्कार के दौरान अपनी कला की यात्रा को साझा किया। उन्होंने बताया कि रामलला की मूर्ति की सुरंदरता आयोध्या के भक्तों के भागवान राम के प्रति प्रेम के कारण बढ़ी है। 
विज्ञापन


अरुण योगीराज ने कहा, "मैंने आयोध्या के कई श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने अपने दुख, बलिदान और भगवान राम के प्रति अपने प्रेम को साझा किया। मैंने सबकुछ सुना। भगवान राम के प्रति प्रेम के कारण यह मूर्ति सुंदर है।"
विज्ञापन


मैं फिर से देश के लिए कुछ करना चहूंगा: योगीराज
आयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा स्थापित होने के बाद उनकी (मूर्तिकार योगीराज) प्रसिद्धि के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "रामलला की प्रतिमा बनाने के बाद सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ कि मुझे देश के कोने-कोने से प्यार मिला। इसके साथ ही लोग जितना भगवान राम से प्यार करते हैं, उतना ही वे मुझसे करने लगे। हर कोई मुझसे मिलना चाहता है। वे सभी मुझसे भगवान राम की मूर्ति के बारे में बात करना चाहते हैं। मैंने निर्णय किया कि मैं लोगों से मिलूंगा। मैं उनके प्यार को अपने दिल में रखूंगा। अगर मुझे आगे मौका मिला तो मैं फिर से देश के लिए कुछ करना चाहूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान राम के दिव्य आंखों के बारे में पूछे जाने पर योगीराज ने कहा कि इसे उन्होंने नहीं बनाया, बल्कि भगवान राम ने उनसे बनवाया है। उन्होंने कहा, "लोग ज्यादातर सवाल भगवान राम की आंखों को लेकर कर रहे हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी आंखे उनसे बात कर रही है। इसलिए वे मुझसे पूछते हैं कि मैंने भगवान राम के आंखों को कैसे बनाया? मेरा जवाब हमेशा यही होता है कि मैंने इसे नहीं बनाया, भगवान राम ने मुझसे बनवाया है। कई लोगों को यह जानना है कि भगवान राम की मूर्ति बनाने की पूरी प्रक्रिया क्या थी?"

रामलला की मूर्ति के लिए सराहना मिली: योगीराज
मूर्तिकार योगीराज ने बताया कि कला के किसी भी काम की बड़े स्तर पर आलोचना की जाती है, लेकिन भगवान राम की मूर्ति बनाने के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्हें लोगों की तरफ से प्यार और सराहना मिली। उन्होंने आगे कहा, "कला के क्षेत्र में 70 फीसदी लोगों को आपका काम पसंद आता है तो 30 फीसदी को नहीं आता है। लेकिन यहां मुझे 100 फीसदी लोगों का प्यार और सराहना मिली है। एक फीसदी ने भी मेरी आलोचना नहीं की।" 

योगीरान ने आगे कहा, "मैं भक्तों के दृष्टिकोण से काम कर रहा था। मैं भगवान की मूर्ति जीवंत बनाना चाहता था। मैंने इसके लिए सात महीने तक मेहनत की। यह मेरे लिए कठिन नहीं था, बल्कि मेरे लिए एक अवसर था। यह भगवान का आशीर्वाद था कि मुझे उनकी मूर्ति बनाने का मौका मिला।"

भगवान राम की मूर्ति बनाने के दौरान भोजन पर प्रतिबंधों को लेकर उन्होंने कहा, "हां मूर्ति बनाने के दौरान भोजन पर कुछ प्रतिबंध थे। खाना कम तेल में और कम मिर्च में बनाया जाता था। सुबह हमें प्रोटीन के तौर पर दाल दिया जाता था। हम सात्विक भोजन खाते थे।"


योगीराज ने बताया कि रामलला की मूर्ति बनाने के दौरान उन्हें उनके परिवार का भरपूर समर्थन मिला। उनकी पत्नी ने बहुत समर्थन किया। उन्होंने बताया कि जब उनके बेटे ने चलना सीखा तो वह उसके पास नहीं थे। उन्होंने वीडियो कॉल में अपने बेटे को पहली बार चलते हुए देखा। रामलला की मूर्ति को नहीं छू पाने पर उन्होंने कहा कि वह हर रोज मूर्ति की तस्वीर मांगते हैं और उसे देखते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed