{"_id":"62de9bf3fc0c4571b76654b3","slug":"ram-nath-kovind-rashtrapati-bhavan-posted-a-journalist-s-film-on-kovind-on-his-official-youtube-chanel","type":"story","status":"publish","title_hn":"R. Kovind: राष्ट्रपति भवन ने बनवाई कोविंद की जीवन यात्रा पर फिल्म, आलोक श्रीवास्तव ने लेखनी में दिखाया हुनर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
R. Kovind: राष्ट्रपति भवन ने बनवाई कोविंद की जीवन यात्रा पर फिल्म, आलोक श्रीवास्तव ने लेखनी में दिखाया हुनर
Mon, 25 Jul 2022 08:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 25 Jul 2022 08:55 PM IST
सार
देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर राष्ट्रपति भवन ने एक फिल्म बनवाई है। जिसका टाइटल है 'परौंख की पगडंडी से राष्ट्रपति भवन तक : राम नाथ कोविन्द एक यात्रा।' आधा घंटे से ज्यादा की इस फिल्म को राष्ट्रपति भवन ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ गीतकार और पत्रकार आलोक श्रीवास्तव।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को पूर्ण हो गया। उनकी उत्तराधिकारी द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार यानी आज पद की शपथ भी ले ली। राष्ट्रपति भवन ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जीवन की अब तक की यात्रा पर एक फिल्म बनवाकर उन्हें अनोखी भेंट दी है। इसका टाइटल है 'परौंख की पगडंडी से राष्ट्रपति भवन तक : राम नाथ कोविन्द एक यात्रा।' जाने-माने पत्रकार और गीतकार आलोक श्रीवास्तव के लेखन और प्रोडक्शन से सजी रामनाथ कोविंद की जीवन-यात्रा पर बनी ये फिल्म लगभग 45 मिनट की है। फ़िल्म में आवाज अरशद इक़बाल की है। इस फिल्म को राष्ट्रपति भवन ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट भी किया है। आलोक श्रीवास्तव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी भी दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन द्वारा देश के 14वें राष्ट्रपति के जीवन पर फिल्म के लेखन और प्रोडक्शन के लिए चुने जाने पर पत्रकार और गीतकार आलोक ने आभार भी व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म में क्या है?
फिल्म ‘परौंख की पगडंडी से राष्ट्रपति भवन तक : राम नाथ कोविन्द एक यात्रा' में देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जीवन दर्शन को दिखाया गया है। 43 मिनट और 44 सेकेंड की इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रामनाथ कोविंद ने छोटे से गांव परौंख से राष्ट्रपति भवन तक का सफर तय किया।
जानें कौन हैं आलोक श्रीवास्तव
गीतकार आलोक श्रीवास्तव रिश्तों पर सीधे-सुंदर और संजीदा भाव व्यक्त करने के लिए विश्व विख्यात हैं। मध्य प्रदेश के शाजापुर में जन्मे आलोक श्रीवास्तव का बचपन विदिशा में बीता और वहीं हिंदी में स्नातकोत्तर तक शिक्षा ग्रहण की। आमीन कविता संग्रह और आफरीन कहानी संग्रह इनकी दो चर्चित रचनाएं है। हंसमुख, संजीदा और रिश्तों को शहद की मिठास देने वाले आलोक की गजलों और शेरों को देश की बड़ी हस्तियों ने अपनी आवाजें दी हैं। जगजीत सिंह तो इस दुनिया को छोड़ गए लेकिन उन्होंने भी अपनी मधुर आवाज से आलोक श्रीवास्तव की गजलों को गाया है। अमिताभ बच्चन, पंकज उधास, तलत अजीज और शुभा मुद्गल ने भी उनके काव्य को आवाजें दी हैं। आलोक जी की अम्मा और बाबूजी पर लिखी कविता तो उनकी सबसे लोकप्रिय रचना है। आलोक जी की कविताओं का देश की अन्य भाषाओं में अनुवाद भी किया जा रहा है।
राष्ट्रपति भवन द्वारा अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर फिल्म को पोस्ट किए जाने पर आलोक श्रीवास्तव ने ट्वीट करके आभार भी व्यक्त किया है।